हिंदी फिल्मों की जानी-मानी निर्देशक मेघना गुलजार की आगामी फिल्म बीते कुछ समय से काफी चर्चा में रही है। करीना कपूर अभिनीत उनकी फिल्म का संभावित नाम दायरा बताया जा रहा है। इस फिल्म से कुछ अभिनेताओं के जुड़ने और फिर बाहर हो जाने की खबरों के बाद एक बार फिर से नई जानकारी सामने आ रही है। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में प्रभास की सलार में नजर आए अभिनेता की एंट्री होने वाली है।
Meghna Gulzar: मेघना गुलजार की आगामी फिल्म में अब इस अभिनेता की हुई एंट्री, प्रभास संग 'सलार' में आए थे नजर
Meghna Gulzar Upcoming Movie:मेघना गुलजार की आगामी फिल्म से सिद्धार्थ मल्होत्रा और आयुष्मान खुराना के बाहर होने के बाद एक अन्य अभिनेता की एंट्री होने की खबरें आ रही हैं। बताया जा रहा है कि प्रभास के साथ 'सलार' में नजर आए अभिनेता इस फिल्म से जुड़ने वाले हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म में होगी एंट्री
मेघना गुलजार की इस फिल्म में पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा के काम करने की खबरें सामने आईं, लेकिन बाद में उन्होंने इससे खुद को अलग कर लिया। इसके बाद फिल्म से आयुष्मान खुराना का नाम जुड़ा, लेकिन बाद में वो भी इससे बाहर हो गए। अब फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन के काम करने की बातें सामने आ रही हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल रिलीज हुई प्रभास की सलार में अहम भूमिका में दिखे पृथ्वीराज अब मेघना गुलजार की इस फिल्म में काम करने वाले हैं।
सच्ची घटना पर आधारित होगी फिल्म
मेघना गुलजार की इस आगामी फिल्म को कथित तौर पर एक सच्ची और परेशान करने वाली घटना पर आधारित बताया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेता फिल्म में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्र ने बताया, "आयुष्मान खुराना और सिद्धार्थ मल्होत्रा के शेड्यूल में दिक्कतों के कारण दायरा से बाहर होने के बाद, पृथ्वीराज से संपर्क किया गया। उन्होंने स्क्रिप्ट और फिल्म के संदेश से जुड़ाव महसूस किया।"
Esha Verma: कौन हैं 'अनुपमा' की सौतेली बेटी ईशा वर्मा? रूपाली गांगुली पर लगाए चौंकाने वाले आरोप लगाए
जल्द शूटिंग शुरू होने की फैंस को है उम्मीद
रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्र ने आगे कहा, "कहानी को आगे बढ़ाने में पृथ्वीराज की भूमिका महत्वपूर्ण है, जबकि करीना का किरदार उन्हें एक नए रूप में दिखाएगा, जिसमें उनकी ताकत, कमजोरी और आत्मविश्वास झलकेगा।" मेघना गुलजार की इस फिल्म में कलाकारों को लेकर काफी ज्यादा खींचातानी देखने को मिली है। फैंस को ऐसे में अब उम्मीद है कि करीना और मेघना के साथ पृथ्वीराज की इस पहली फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी।
Sai Pallavi: रामायण में रणबीर कपूर के साथ सीता के किरदार में नजर आएंगी साई पल्लवी? जानें अभिनेत्री की नेटवर्थ
बड़े मियां छोटे मियां में आए थे नजर
बात करें पृथ्वीराज के वर्क फ्रंट की, तो वह आखिरी बार अली अब्बास जफर की बड़े मियां छोटे मियां में नजर आए थे। इस फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ भी दिखे थे। वहीं, बात करें मेघना की आखिरी निर्देशित फिल्म की, तो उन्होंने विक्की कौशल द्वारा अभिनीत सैम बहादुर निर्देशित की थी। इनके अलावा करीना कपूर, रोहित शेट्टी की हालिया रिलीज फिल्म सिंघम अगेन में नजर आई हैं, जिसमें उनके साथ रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ,अर्जुन कपूर आदि कलाकार भी नजर आ रहे हैं।
Tabu: सोनाली बेंद्रे से लेकर करीना कपूर खान तक, इन सितारों ने दी तब्बू को जन्मदिन की बधाई