फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celebs Bhai Dooj: आशा भोसले और कंगना रणौत ने मनाया भाई दूज, विशेष अनुष्ठान का किया आयोजन

Sun, 03 Nov 2024 07:41 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 03 Nov 2024 07:41 PM IST
सार

आशा भोसले समेत बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों ने भाई दूज का त्योहार मनाया है। कंगना रणौत ने स्टोरी साझा करते हुए त्योहार के महत्व को भी समझाया। 
 

विज्ञापन
Asha Bhosle and kangana ranaut celebrates bhai dooj shared pictures with fans
आशा भोसले और कंगना रणौत ने मनाया भैया दूज - फोटो : एएनआई और इंस्टाग्राम @kanganaranaut
आज देश के कई हिस्सों में भाई दूज का त्योहार मनाया गया। भाई-दूज का त्योहार भाई-बहन के अटूट रिश्ते को समर्पित है। इस त्योहार को बॉलीवुड सितारों ने भी बढ़-चढ़कर मनाया। इस शुभ अवसर पर दिग्गज गायिका आशा भोसले ने रविवार को मुंबई भाजपा प्रमुख आशीष शेलार के साथ भाई दूज मनया।


 
Asha Bhosle and kangana ranaut celebrates bhai dooj shared pictures with fans
आशा भोसले - फोटो : एएनआई
आशा भोसले ने किया अनुष्ठान का आयोजन
इस दौरान गायिका आशा भोसले ने आशीष शेलार के माथे पर तिलक लगाया और उन्होंने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। गायिका की भाई दूज मनाते तस्वीरें भी सामने आई हैं।
Anees Bazmee: जब अभिनय करते दिखे 'भूल भुलैया 3' के निर्देशक अनीस बज्मी, इस फिल्म से बतौर बाल कलाकार की शुरूआत

 
Asha Bhosle and kangana ranaut celebrates bhai dooj shared pictures with fans
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut
कंगना रणौत ने भी मनाया भाई दूज
अभिनेत्री कंगना रणौत ने भी भाई दूज का त्योहार धूम-धाम से मनाया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीरें भी साझा कीं। अभिनेत्री ने अपने भाई करण रणौत और और अक्षत रणौत के साथ तस्वीर साझा कर खुशी जाहिर की। एक तस्वीर में उनके दोनों भाई अभिनेत्री के पैर छूते हुए नजर आ रहे हैं और अभिनेत्री हाथों में पूजा की थाली पकड़े हुए हंस रही हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Asha Bhosle and kangana ranaut celebrates bhai dooj shared pictures with fans
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut
कंगना ने बताया भाई दूज का महत्व
अभिनेत्री कंगना रणौत ने एक और स्टोरी साझा कि, जिसमें उन्होंने भाई दूज का महत्व बताया। अभिनेत्री ने स्टोरी में लिखा, क्या आप जानते हैं? भाई दूज के त्योहार में बहनें अपने भाईयों की गरिमा, गर्व और उनकी खुशहाली की रक्षा की प्रतिज्ञा लेती हैं। साथ ही उन्होंने अपने भाई वरुण रणौत के लिए लिखा ‘मिस यू।’

 
विज्ञापन
Asha Bhosle and kangana ranaut celebrates bhai dooj shared pictures with fans
पूजा हेगड़े के भाई रिषभ - फोटो : इंस्टाग्राम @hegdepooja
पूजा हेगड़े भी मनाएंगी भाई दूज 
इस बार पूजा हेगड़े अपने भाई डॉक्टर ऋषभ हेगड़े के साथ भाई दूज का त्योहार मना रही हैं, जिसके लिए उन्होंने खास कर अपने शेड्यूल से समय निकाला है।
Apna Adda Success: ‘अपना अड्डा’ के कलाकारों से मिले प्रोड्यूसर के सी बोकाडिया, अभिनेताओं ने पाया बड़ा मौका
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed