{"_id":"66fbe2290f98645f060900cc","slug":"asha-parekh-birthday-special-know-unknown-facts-about-actress-films-iconic-songs-and-love-story-2024-10-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Asha Parekh: 60-70 के दशक की महंगी एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार थीं आशा पारेख, दुनिया के हर कोने में थे फैन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Asha Parekh: 60-70 के दशक की महंगी एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार थीं आशा पारेख, दुनिया के हर कोने में थे फैन
हिंदी सिनेमा में जब भी टॉप अभिनेत्रियों की चर्चा होती है, उसमें आशा पारेख का नाम जरूर लिया जाता है। अभिनेत्री एक दो नहीं बल्कि सात दशकों से सिनेमा से जुड़ी हुई हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि आशा पारेख अपने जमाने की शानदार और जानदार अभिनेत्री रही हैं। आज भी दर्शक उनकी फिल्में और आइकॉनिक गानों के मुरीद हैं। आज अभिनेत्री के जन्मदिन के खास मौके पर आइए जानते हैं आशा पारेख की जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्सों के बारे में।
करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाली अभिनेत्री आशा पारेख का जन्म 2 अक्तूबर 1942 में हुआ था। अभिनेत्री की प्रोफेशनल लाइफ जितनी सफल रही। निजी जिंदगी में उन्हें उतना ही संघर्ष करना पड़ा। एक दौर था, जब आशा पारेख ने अपनी अदाकारी से बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को पीछे छोड़ दिया था और सबसे महंगी हीरोइनों की लिस्ट में शुमार हो गई थीं।
आशा पारेख एक गुजराती परिवार से ताल्लुक रखती हैं। अपने जमाने की टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार आशा पारेख की एक झलक पाने के लिए उनके फैंस बेताब रहते थे। उस समय आशा हाइएस्ट पेड अभिनेत्रियों की लिस्ट में भी शामिल थीं। अभिनेत्री अपने काम ही नहीं बल्कि, अपनी फीस को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती थीं। हालांकि, आपको बता दें कि करियर में इतनी सफलता हासिल करने के बाद भी आशा पारेख ने कभी भी शादी नहीं की।
निजी जिंदगी की बात करें तो आशा पारेख ने जिस शख्स को चाहा, उसे हमसफर नहीं बना पाईं। क्योंकि वह पहले से शादीशुदा थे। इसलिए आशा पारेख ने उनसे शादी नहीं रचाई। हालांकि, अभिनेत्री को इस बात का कोई अफसोस नहीं है। आशा पारेख ने कई इंटरव्यूज में बताया है कि शादी उनकी किस्मत में नहीं लिखी और वह सिंगल भी काफी खुश हैं।
बात करें फिल्मों की तो आशा पारेख की मशहूर फिल्मों में जब प्यार किसी से होता है, कटी पतंग, तीसरी मंजिल, दो बदन और कारवां शामिल हैं। अपनी फिल्मों की तरह ही पारेख को उन पर फिल्माए गए कुछ क्लासिक हिंदी सिनेमा गानों के लिए भी याद किया जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।