{"_id":"66fc1ce8a8df0c61740a24fd","slug":"celebs-injured-with-bullet-govinda-bob-marley-jennifer-oneill-lil-wayne-50-cent-rakesh-roshan-2024-10-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Celebs Injured With Bullet: गोविंदा से लेकर बॉब मार्ले तक ये सितारे हो चुके हैं गोली का शिकार, देखें लिस्ट","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Celebs Injured With Bullet: गोविंदा से लेकर बॉब मार्ले तक ये सितारे हो चुके हैं गोली का शिकार, देखें लिस्ट
Tue, 01 Oct 2024 09:33 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Tue, 01 Oct 2024 09:33 PM IST
विज्ञापन
ये सितारे हो चुके हैं गोली का शिकार
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनोरंजन जगत में गोली लगने की कई ऐसी घटनाएं हुई हैं, जिसने सभी को हिला के रख दिया। इन घटनाओं का शिकार मशहूर हस्तियां हुईं। कुछ इस हादसे में बच निकले और कुछ ने अपनी जान गंवा दी। गोली लगने की घटना में देश विदेश की कई बड़ी और लोकप्रिय हस्तियां शामिल हैं। आइए जानते हैं वो कौन-कौन से सितारे हैं, जो आकस्मिक रूप से गोली लगने का शिकार हुए।
गोविंदा
- फोटो : इंस्टाग्राम @govinda_herono1
गोविंदा
गोविंदा, भारत के मशहूर अभिनेताओं में से एक हैं। मंगलवार की सुबह अभिनेता अपने मुंबई के जुहू स्थित आवास पर अपने ही लाइसेंसी रिवॉल्वर से घायल हो गए। उनके पैर में गोली लग गई। गोली लगने के तुरंत बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, अभिनेता के पैर में लगी गोली को निकाल ली गई है और अब उनकी हालत स्थिर है।
Rajinikanth Health Update: रजनीकांत के पेट के निचले हिस्से में लगा स्टेंट, अस्पताल ने जारी किया हेल्थ अपडेट

ऋतिक रोशन- राकेश रोशन
- फोटो : सोशल मीडिया
राकेश रोशन
बॉलीवुड फिल्म निर्माता और अभिनेता राकेश रोशन भी हमले का शिकार हो चुके हैं। 21 जनवरी, 2000 को उनकी फिल्म 'कहो ना प्यार है' की सफलता के तुरंत बाद, मुंबई के सांताक्रूज में उनके कार्यालय के पास दो हमलावरों ने उनपर गोली चलाई थी। गोली उनके बाएं हाथ में लगी और उनकी छाती को छू गई। हालांकि, वह इस हमले में बच निकले।

50 सेंट
- फोटो : इंस्टाग्राम @thisis50
50 सेंट
अमेरिकन रैपर ‘50 सेंट’ को 24 मई, 2000 को दक्षिण जमैका, क्वींस में अपनी दादी के घर के बाहर नौ बार गोली मारी गई थी। इस हमले में उन्हें गंभीर चोट आई थी। उनके हाथ, पैर और चेहरे पर कई घाव आए थे। इस हमले के बाद उन्हें 13 दिन अस्पताल में बिताने पड़े थे। हालांकि, वह सकुशल बच गए थे।

लिन वेन
- फोटो : इंस्टाग्राम @liltunechi
लिल वेन
अमेरिकी रैपर लिल वेन, जिनके बचपन का नाम ‘ड्वेन माइकल कार्टर जूनियर’ था। उन्होंने 12 साल की उम्र में ‘न्यू ऑरलियन्स’ में अपने घर पर एक मेहमान की बंदूक से खेलते समय गलती से खुद को गोली मार ली थी। गोली उनके सीने में लगी थी। जानलेवा चोट लगने के बाद उन्हें उपचार के लिए ले जाया गया और वह बच गए।