आशुतोष राणा की वेब सीरीज 'छत्रसाल' रिलीज हो गई है। अब आपका अगला सवाल होगा कि इसका ठिकाना क्या है, कहां देखें इसे। तो बता दें कि इस सीरीज का ठिकाना कोई ओटीटी प्लेटफॉर्म नहीं है। इसे सीधे यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। आशुतोष राणा ने खुद अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी साझा की है कि सीरीज रिलायंस एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीम हो रही है।
Chhatrasal: रिलायंस की इस सीरीज को भी नहीं मिला कोई ओटीटी खरीदार, मजबूरी में यूट्यूब पर ही करनी पड़ी रिलीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आशुतोष राणा जैसे बड़े कलाकार और रिलायंस एंटरटेनमेंट की सीरीज...दो कारण बहुत हो सकते हैं कि किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 'छत्रसाल' रिलीज होती। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। और रिलायंस एंटरटेनमेंट की सीरीज के साथ ऐसा पहली दफा नहीं हुआ कि उसे ओटीटी खरीदार न मिले हों। रिलांयस एंटरटेनमेंट की बनाई ये लगातार दूसरी सीरीज है जिसे ओटीटी पर कोई खरीदार नहीं मिला और कंपनी ने मजबूरी में इसे सीधे अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया है।
इसके पहले रिलायंस की जया प्रदा स्टारर सीरीज भी किसी ओटीटी पर नहीं पहुंच पाई थी और इसे भी कंपनी ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया था। उस सीरीज का नाम है 'फातिमा'। दिग्गज अभिनेत्री जया प्रदा अभिनीत इस सीरीज का निर्देशन संजीव राय ने किया। यह जया के करियर की पहली वेब सीरीज है। इस सीरीज की कहानी फातिमा और उनकी बेटी के इर्द-गिर्द घूमती है। 'फातिमा' का प्रीमियर इस साल मई में कंपनी के यूट्यूब पर किया गया।
A post shared by Reliance Entertainment (@reliance.entertainment)
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कंटेंट की भरमार है। इतने सारे ओटीटी और उस पर आने वाली सीरीज-फिल्में, ऐसे में ओटीटी पर प्रतिस्पर्धा भी बढ़ रही है। इस बढ़ी प्रतिस्पर्धा के बीच हिंदी मनोरंजन सामग्री का बाजार फिर एक बार बदल रहा है। बढ़ती सामग्री के बीच ओटीटी राइट्स के दामों में गिरावट आई है। स्थिति ऐसी हो गई है कि अब ओटीटी प्लेटफॉर्म एक्सक्लूसिव कंटेंट के प्रति भी उत्सुकता नहीं दिखा रहे हैं।
Smriti Biswas Death: दिग्गज अभिनेत्री स्मृति बिस्वास का निधन, 100 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस
माना जा रहा है कि ऐसी स्थिति रही तो भविष्य में बड़े स्ट्रीमिंग प्लेयर्स अपने कंटेंट को एक्सक्लूसिव बनाए रखने के लिए संघर्ष करेंगे। कंटेंट की भरमान जरूर है, लेकिन कुछ ऐसा जो दर्शकों को ओटीटी तक खींच लाए वैसा कंटेंट अब भी सीमित है। दूसरा, ओटीटी, किसी कंपनी के मूल कंटेंट को प्रमोट करने में दिलचस्पी नहीं ले रहे। इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स मानते हैं कि वितरण, पहुंच और मॉनिटाइजेशन में सुधार से चीजें सहज हो सकती हैं।
Ira Khan: शादी की तैयारियों में जुटे स्टाफ को आमिर की बेटी आयरा ने दिया धन्यवाद, कहा-आपने हमारा बहुत ख्याल रखा