फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ira Khan: शादी की तैयारियों में जुटे स्टाफ को आमिर की बेटी आयरा ने दिया धन्यवाद, कहा-आपने हमारा बहुत ख्याल रखा

Thu, 04 Jul 2024 01:28 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 04 Jul 2024 01:28 PM IST
विज्ञापन
Ira Khan pens a note of gratitude for the staff who planned her wedding with Nupur Shikhare
आयरा खान ,नुपुर शिखरे - फोटो : इंस्टाग्राम khan.ira

मशहूर बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की बेटी आयरा खान ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड, फिटनेस ट्रेनर नुपुर शिखरे के साथ एक भव्य समारोह में शादी कर ली है। हाल ही में. एक इंस्टाग्राम पोस्ट में, आयरा ने अपनी शादी के जश्न के कुछ सबसे प्यारे पलों को साझा किया है और उन लोगों के प्रति अभार व्यक्त की जिन्होंने उनकी शादी की प्लानिंग अच्छे से की।

Ira Khan pens a note of gratitude for the staff who planned her wedding with Nupur Shikhare
आयरा खान और नुपूर शिखरे की शादी का लोकेशन - फोटो : इंस्टाग्राम khan.ira

आयरा ने इस अनुभव को दोबारा जीने की इच्छा व्यक्त की और कहा कि यदि वे कभी ऐसा दोबारा करेंगे तो वे चाहेंगी कि इसमें वही लोग शामिल हों, क्योंकि उनके बिना यह अनुभव वैसा नहीं होगा। आयरा के कैप्शन में लिखा था, "मुझे नहीं लगता कि हमारा कभी इतना ख्याल रखा गया होगा। योजना और रेकी से लेकर शादी तक। सभी कर्मचारियों ने जो देखभाल, उत्साह और रुचि दिखाई, वह दिल को छू लेने वाली थी।"

Ira Khan pens a note of gratitude for the staff who planned her wedding with Nupur Shikhare
आयरा खान और नुपूर शिखरे की शादी का लोकेशन - फोटो : इंस्टाग्राम khan.ira

आयरा ने आगे लिखा, "गेस्ट का वेलकम भी काफी अच्छे से किया गया था। ऐसा लगता है कि हम सभी शादी का हिस्सा थे और अगर हम इसे फिर से करते हैं, तो मैं वही लोग चाहूंगी। नहीं तो ये वैसा नहीं होगा। शेफ ने मेरी हर इच्छा को पूरा किया, हॉट चॉकलेट और नूडल्स से लेकर घेवर, हलवा और मार्शमैलो तक बनाया।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Ira Khan pens a note of gratitude for the staff who planned her wedding with Nupur Shikhare
आयरा खान और नुपूर शिखरे की शादी का लोकेशन - फोटो : इंस्टाग्राम khan.ira

आयरा ने अपने वेडिंग ड्रेस डिजाइनर का भी धन्यवाद किया और कहा, "मैं और भी बातें कह सकती हूं। अब मुझे सबकी याद आ रही है। इशिता को बहुत-बहुत धन्यवाद। पोपेई के बाद उन्होंने मुझे मेरे शादी के कपड़ों ते चुनाव में मदद की और वह कारण है कि मैं ठंड में सुबह 3 बजे फंसी नहीं थी। शुक्रिया, इशिता।"

विज्ञापन
Ira Khan pens a note of gratitude for the staff who planned her wedding with Nupur Shikhare
आयरा खान और नुपूर शिखरे की शादी का लोकेशन - फोटो : इंस्टाग्राम khan.ira

बता दें कि इस जोड़े ने सबसे पहले 3 जनवरी, 2024 को मुंबई में अपनी शादी का पंजीकरण कराया, उसके बाद उदयपुर में एक भव्य समारोह आयोजित किया। बाद में कपल ने मुंबई में एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया, जिसमें सलमान खान और शाहरुख खान सहित बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। कुछ दिनों पहले आयरा खान ने अपनी शादी के जश्न की झलकियों को कैद करते हुए एक दिल को छू लेने वाला वीडियो साझा किया था। वीडियो में परिवार और दोस्तों के साथ एक ग्रुप फोटो है, जिसमें इमरान खान, लेखा वाशिंगटन, किरण राव, नूपुर की मां प्रीतम और चचेरे भाई जैन खान शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed