सब्सक्राइब करें

Box Office Collection: खत्म हुआ 'अस्सी' और 'दो दीवाने सहर में' का खेल, कमाई में आगे चल रही ये फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 26 Feb 2026 07:43 AM IST
सार

Box Office Report: बुधवार का दिन 'अस्सी' और 'दो दीवाने सहर में' के लिए बहुत अच्छा नहीं रहा। इस बीच 'ओ रोमियो' का बॉक्स ऑफिस पर राज रहा है।

विज्ञापन
assi do deewane seher mein o romeo box office collection on wednesday
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर नई रिलीज हुई फिल्में बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही हैं। 'अस्सी' और 'दो दीवाने सहर में' का कलेक्शन पहले के मुकाबले अब और घट गया है। ऐसे में सिनेमाघरों में पहले से चल रही फिल्म 'ओ रोमियो' अच्छा कलेक्शन कर रही है। आइए जानते हैं इन फिल्मों ने बुधवार को कितना कलेक्शन किया है?
Trending Videos
assi do deewane seher mein o romeo box office collection on wednesday
फिल्म 'अस्सी' - फोटो : इंस्टाग्राम@taapsee
अस्सी
समाज के गंभीर मुद्दे को उठाने वाली फिल्म 'अस्सी' को उम्मीद के मुताबिक दर्शक नहीं मिल पा रहे हैं। तापसी पन्नू की अदाकारी वाली फिल्म का कलेक्शन बुधवार को काफी घट गया है। छठे दिन फिल्म ने सिर्फ 55 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। मंगलवार को इसने 85 लाख रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन 6.30 करोड़ रुपये हो गया है। इसके निर्देशक अनुभव सिन्हा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
assi do deewane seher mein o romeo box office collection on wednesday
'दो दीवाने सहर में' - फोटो : X
दो दीवाने सहर में
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'दो दीवाने सहर में' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पा रही है। छठे दिन फिल्म ने 40 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। मंगलवार को इसने 55 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 5.75 करोड़ रुपये हो गया है। इसमें मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी अहम किरदार में हैं।

यह खबर भी पढ़ें: सलमान की को-एक्टर डेजी शाह ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, कहा- मैं मिल नहीं पाई लेकिन...
assi do deewane seher mein o romeo box office collection on wednesday
ओ रोमियो ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया
ओ रोमियो
विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म 'ओ रोमियो' अब भी बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। फिल्म ने तेरहवें दिन 1.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। मंगलवार को इसने 1.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म का कुल कलेक्शन 60.25 करोड़ रुपये हो गया है। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी अहम किरदार में हैं।
विज्ञापन
assi do deewane seher mein o romeo box office collection on wednesday
'अस्सी', 'दो दीवाने शहर में' 'ओ रोमियो' - फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्स ऑफिस पर किसका राज?
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'अस्सी' और 'दो दीवाने सहर में' में टकराव हुआ है। दोनों फिल्में 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं। दोनों की कमाई लगभग बराबर है। इस बीच पहले से सिनेमाघरों में चल रही फिल्म 'ओ रोमियो' अच्छा कलेक्शन कर रही है। यह फिल्म नई रिलीज हुई फिल्मों 'अस्सी' और 'दो दीवाने सहर में' पर भारी पड़ रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed