फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AMKDT Box office Day 1: धमाकेदार शुरुआत से चूकी ‘औरों में कहां दम था', पहले दिन इतना ही कमा पाई फिल्म

Fri, 02 Aug 2024 10:37 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Fri, 02 Aug 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
Auron Mein Kahan Dum Tha box office collection day 1 click here to know about ajay devgn tabu Film Earnings
औरों में कहां दम था - फोटो : इंस्टाग्राम @ajaydevgn
फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ आज रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में अजय देवगन और तब्बू अहम भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। दर्शकों में इस फिल्म को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है, लेकिन बॉक्स ऑफिस कुछ और ही कहानी बयान कर रही है। चलिए जानते हैं 'औरों में कहां दम था' पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितने रुपये बटोर पाई है--
Auron Mein Kahan Dum Tha box office collection day 1 click here to know about ajay devgn tabu Film Earnings
औरों में कहां दम था - फोटो : इंस्टाग्राम @ajaydevgn
फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ का निर्देशन नीरज पांडे ने किया है। इस फिल्म में तब्बू और अजय देवगन की शानदार जोड़ी है। दोनों एक साथ कई फिल्में कर चुके हैं। दर्शकों को अजय और तब्बू की जोड़ी पसंद भी आती है। वहीं फिल्म के पहले दिन की कमाई की बात करें तो इसने टिकिट विंडों पर 1करोड़ 9 लाख रुपये की ओपनिंग ली है। 

Auron Mein Kahan Dum Tha box office collection day 1 click here to know about ajay devgn tabu Film Earnings
औरों में कहां दम था - फोटो : इंस्टाग्राम @tabutiful
‘औरों में कहां दम था’ के मेकर्स को उम्मीद है फिल्म वीकेंड पर रफ्तार पकड़ लेगी। वैसे आज ही जान्हवी कपूर की फिल्म 'उलझ' भी रिलीज हुई है तो कमाई पर शायद कुछ असर उस फिल्म का पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Auron Mein Kahan Dum Tha box office collection day 1 click here to know about ajay devgn tabu Film Earnings
अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अजय देवगन और तब्बू की इस फिल्म में उनके अलावा शांतनु महेश्वरी और सई मांजरेकर भी अहम भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। वे दोनों अजय और तब्बू के युवा दिनों की भूमिका में नजर आ रहे हैं। जो भी दर्शक फिल्म देखकर निकल रहे हैं वे शांतनु महेश्वरी और सई मांजरेकर की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
Auron Mein Kahan Dum Tha box office collection day 1 click here to know about ajay devgn tabu Film Earnings
तब्बू - फोटो : इंस्टाग्राम @tabutiful
‘औरों में कहां दम था’ एक प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म है। इसमें अजय देवगन और तब्बू बिछड़े हुए प्रेमियों की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। अजय देवगन इस तरह की भूमिका निभाने में माहिर हैं। वे बिना किसी डायलॉग के अपनी आंखों से प्यार और दर्द को बयां कर देते हैं। उम्मीद की जा रही है आने वाले दिनों में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार जरूर पकड़ेगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed