सब्सक्राइब करें

Auron Mein Kahan Dum Tha: ‘स्पेशल ऑप्स 2’ से पहले नीरज का बड़ा इम्तिहान, छह साल बाद हो रही बड़े परदे पर वापसी

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 15 Jun 2024 03:02 PM IST
विज्ञापन
Auron Mein Kahan Dum Tha is director Neeraj pandey’s come back on big screen after gap of six years
औरों में कहां दम था, नीरज पांडे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

निर्माता-निर्देशक नीरज पांडे की पिछली फिल्म ‘अय्यारी’ के छह साल बाद बड़े परदे पर हो रही उनकी वापसी की फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ को लेकर सोशल मीडिया पर अच्छा बज बनता दिख रहा है। तब्बू और अजय देवगन के अलावा फिल्म मे जिमी शेरगिल के किरदार से भी लोगों को काफी उम्मीदें हैं। शांतनु माहेश्वरी और साईं मांजरेकर को फिल्म के ट्रेलर में देखकर भी दर्शकों में एक नई उत्सुकता फिल्म को लेकर जागी है। लेकिन, क्या आपको याद है कि इन्हीं दिनों बीते साल फिल्म एक अलग ही कानूनी उलझन में अटकी हुई थी।

Auron Mein Kahan Dum Tha is director Neeraj pandey’s come back on big screen after gap of six years
, फ्राइडे फिल्मवर्क्स, औरों में कहां दम था - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'औरों में कहां दम था' के बौद्धिक संपदा अधिकारों को लेकर इसे बनाने वाली कंपनी फ्राइडे फिल्मवर्क्स की तरफ से बीते साल जून में जारी पब्लिक नोटिस में कहा गया था कि इस फिल्म के सभी अधिकारों पर पूर्ण स्वामित्व सिर्फ और सिर्फ फ्राइडे फिल्मवर्क्स का ही है। ये कंपनी नीरज पांडे ने अपने पुराने साथी शीतल भाटिया के साथ मिलकर बनाई हुई है। नीरज और शीतल ने इसके अलावा रिलायंस एंटरटेनमेंट स्टूडियोज के साथ मिलकर एक कंपनी प्लान सी स्टूडियोज भी बनाई और पूरा भ्रम इस साझेदारी को लेकर ही रहा।

 

Auron Mein Kahan Dum Tha is director Neeraj pandey’s come back on big screen after gap of six years
स्पेशल ऑप्स और पब्लिक नोटिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बीते साल की इस नोटिस में फिल्म जगत से अनुरोध किया गया था कि फिल्म 'औरों में कहां दम था' के अधिकारों की खरीद फरोख्त के लिए कोई भी इच्छुक शख्स न तो रिलायंस एंटरटेनमेंट से बात करे और न ही प्लान सी के किसी अधिकारी से। फिल्म को रिलीज करने का सौदा उसके बाद ही एनएच स्टूडियोज से हुआ और फिल्म का ट्रेलर भी एनएच स्टूडियोज के यूट्यूब चैनल पर ही जारी हुआ है। 'ए वेडनेसडे', 'स्पेशल 26' और 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले लेखक, निर्देशक नीरज पांडे की फिल्म 'औरों में कहां दम था' की शूटिंग का काम बीते साल ही पूरा हो गया था, लेकिन कानूनी अड़चनों के चलते ये फिल्म अब जाकर रिलीज हो पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Auron Mein Kahan Dum Tha is director Neeraj pandey’s come back on big screen after gap of six years
अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

5 जुलाई को रिलीज होने जा रही फिल्म 'औरों में कहां दम था' का ट्रेलर बहुत ही शानदार बन पड़ा है। ट्रेलर को दो दिन में करीब साढ़े तीन करोड़ व्यूज मिल चुके हैं और ये यूट्यूब पर नंबर दो पर ट्रेंड कर रहा है। हिंदी सिनेमा की हिट जोड़ियों में शुमार  अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी इस फिल्म में भी एक अलग अंदाज में ही नजर आ रही है।

विज्ञापन
Auron Mein Kahan Dum Tha is director Neeraj pandey’s come back on big screen after gap of six years
औरों में कहां दम था - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'औरों में कहां दम था' एक म्यूजिकल लव स्टोरी फिल्म है और इसमें बीते दो दशक की कहानी दिखाई जाएगी। अजय देवगन और नीरज पांडे का संगम कई साल से प्रतीक्षित रहा है। पहले दोनों ने साथ मिलकर फिल्म ‘चाणक्य’ बनाने का ऐलान किया था लेकिन लेखक, निर्देशक चंद्र प्रकाश द्विवेदी के साथ मिलकर लिखी गई इस फिल्म सीरीज का काम आगे नहीं बढ़ सका। ‘चाणक्य’ फिल्म दो हिस्सों में बननी थी और चंद्र प्रकाश द्विवेदी और नीरज पांडे एक एक फिल्म निर्देशित करने वाले थे।

Ajay Devgn: 'औरों में कहां दम था' की कमाई को लेकर चिंतित थे अजय देवगन, फिर डायरेक्टर ने दिया यह जवाब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed