अजय देवगन और तब्बू की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'औरों में कहां दम था' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। आज, शुक्रवार की सुबह निर्माताओं ने फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया था, जिसमें अजय देवगन की झलक नजर आई थी। वहीं, अब आखिरकार निर्माताओं ने प्रशंसकों का उत्साह बढ़ाने के लिए फिल्म का टीजर भी जारी कर दिया है। टीजर में अजय देवगन और तब्बू की दमदार झलक देखने को मिली।
Auron Mein Kahan Dum Tha: 'दुश्मन हम ही थे अपने, औरों में कहां दम था', टीजर में दिखा अजय-तब्बू की जोड़ी का धमाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोस्टर जारी होने के बाद से ही दर्शक टीजर का इंतजार कर रहे थे। अब टीजर ने प्रशंसकों के उत्साह को बढ़ा दिया है। अजय देवगन ने टीजर साझा करते हुए लिखा, 'दुश्मन थे हम ही अपने... औरों में कहां दम था, AMKDT टीजर आउट हो गया। सिनेमाघरों में 5 जुलाई, 2024 को।' वीडियो की शुरुआत अजय देवगन और तब्बू के होली के त्योहार के दौरान एक-दूसरे को गले लगाने से होती है। यह छोटा वीडियो दिल को छू लेने वाला रोमांटिक ड्रामा होने का वादा करता है। प्रशंसकों ने भी प्रतिक्रिया दी।
View this post on Instagram
टीजर में अजय होली खेलते हुए तब्बू के चेहरे पर रंग लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद एक एक्शन सीन भी दिखाया गया है। फिल्म का मुख्य आकर्षण इसका मूल साउंडट्रैक है जिसे ऑस्कर विजेता संगीत निर्देशक एमएम कीरवानी ने तैयार किया है। 'औरों में कहां दम था' में अजय देवगन और तब्बू मुख्य भूमिका में हैं। नीरज पांडे निर्देशित इस फिल्म के साथ दोनों दसवीं बार एक साथ काम कर रहे हैं। 'औरों में कहां दम था' फिल्म 23 साल की अवधि में फैली एक महाकाव्य संगीतमय रोमांटिक ड्रामा है। यह 2000 से 2023 के बीच सेट है।
वहीं फिल्म के कलाकारों की बात करें तो अजय देवगन और तब्बू के अलावा 'औरों में कहां दम था' में जिमी शेरगिल, सई मांजरेकर और शांतनु माहेश्वरी भी महत्वपूर्ण भूमिका में होंगे। नीरज पांडे द्वारा निर्देशित इस फिल्म को शीतल भाटिया, नरेंद्र हीरावत और कुमार मंगत पाठक के पैनोरमा स्टूडियो द्वारा निर्मित किया गया है।
वहीं अजय देवगन की आने वाली फिल्मों की बात करें तो अभिनेता की आखिरी फिल्म 'मैदान' थी। यह बायोग्राफिकल फिल्म भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के कोच और मैनेजर सैयद अब्दुल रहीम के वास्तविक जीवन से प्रेरित थी, जिन्हें भारतीय फुटबॉल का आर्किटेक्ट भी माना जाता है। मैदान ने वैश्विक स्तर पर 71.52 करोड़ की कमाई की। वहीं अब अजय देवगन फिल्म निर्देशक और निर्माता रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' के निर्माण में भी व्यस्त हैं। यह फिल्म 15 अगस्त, 2024 को रिलीज होगी। वहीं तब्बू को आखिरी बार करीना कपूर और कृति सेनन के साथ 'क्रू' में देखा गया था।