फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Elizabeth Olsen: मार्वल की कई फिल्मों में नजर आई इस एक्ट्रेस को जानते हैं आप? कभी लिया था एवेंजर से पंगा

Sun, 16 Feb 2025 11:32 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 16 Feb 2025 11:32 AM IST
सार

Elizabeth Olsen: आज हॉलीवुड अभिनेत्री एलिजाबेथ ओल्सन का जन्मदिन हैं, जो ‘एवेंजर्स एंडगेम’ में वांडा मैक्सिमॉफ या ‘स्कार्लेट विच’ की भूमिका के लिए पहचानी जाती हैं। आइए जानते हैं मार्वल की दुनिया में उनकी एंट्री कैसे हुई?
 

विज्ञापन
Avengers actor Elizabeth Olsen birthday special know when she entered marvel universe and movies
एलिजाबेथ ओल्सन जन्मदिन विशेष - फोटो : अमर उजाला

मार्वल की ‘एवेंजर्स’ की खूबसूरत विलेन ‘स्कार्लेट विच’ तो आपको याद ही होंगी। आज ‘एवेंजर्स एंडगेम’ में वांडा मैक्सिमॉफ की भूमिका अदा करने वाली अभिनेत्री एलिजाबेथ ओल्सन का 36वां जन्मदिन है। वह एक अमेरिकी अभिनेत्री हैं। एमसीयू में स्कार्लेट विच की भूमिका ने उन्हें वैश्विक पहचान दिलाई। आइए आज अभिनेत्री के जन्मदिन पर जानते हैं कि मार्वल की दुनिया में उनकी एंट्री कब हुई?

Avengers actor Elizabeth Olsen birthday special know when she entered marvel universe and movies
एलिजाबेथ ओल्सन - फोटो : इंस्टाग्राम @elizzibetholsen

मार्वल की दुनिया से मिला स्टारडम
मार्वल की दुनिया में एंट्री लेने से पहले एलिजाबेथ ओल्सन कई फिल्में कर चुकी थीं, लेकिन विश्व स्तर पर पहचान उन्हें एमसीयू के बैनर तले ही मिली। वह ‘स्कारलेट विच’ की भूमिका से मशहूर हो गईं। उनका यह किरदार एक सुपरहीरो है, जो जादू से वास्तविकता को बदल देता है। ओल्सन ने साल 2014 में मार्वल की ‘कैप्टन अमेरिका: द विंटर सोल्जर’ से ‘वांडा’ के रूप में अपनी शुरुआत की। हालांकि, इस फिल्म में उन्हें कुछ ज्यादा श्रेय नहीं मिल पाया। हालांकि, ‘एवेंजर्स: एज ऑफ अल्ट्रॉन’ में उनकी भूमिका और अधिक उभर कर सामने आई। 

Avengers actor Elizabeth Olsen birthday special know when she entered marvel universe and movies
एलिजाबेथ ओल्सन - फोटो : इंस्टाग्राम @elizzibetholsen

‘एवेंजर्स’ की नई किस्तों में किरदार को मिली मजबूती
‘एवेंजर्स: एज ऑफ अल्ट्रॉन’ के बाद एलिजाबेथ ओल्सन ने आगे की कड़ी में अपनी भूमिका को दोहराया। एवेंजर्स की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती गई, अभिनेत्री की भूमिका उतनी ही मजबूत और महत्वपूर्ण होती गई। वह डिज्नी प्लस मिनी सीरीज की ‘वांडाविजन’ में प्रमुख भूमिका में नजर आईं। 2021 में यह हिट हुआ। अपने प्रदर्शन के लिए, ओल्सन को एमी पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था। इसके बाद उन्होंने सैम रेमी की ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस’ (2022) में वांडा की भूमिका निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Avengers actor Elizabeth Olsen birthday special know when she entered marvel universe and movies
एलिजाबेथ ओल्सन - फोटो : इंस्टाग्राम @elizzibetholsen

एलिजाबेथ ओल्सन की फिल्में
अभिनेत्री ने मार्था मार्सी मे मार्लेन (2011), साइलेंट हाउस (2011),  लिबरल आर्ट्स (2012), ओल्डबॉय (2013), आई सॉ द लाइट (2015), इंग्रिड गोज वेस्ट (2017) और विंड रिवर (2017) जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया है।

विज्ञापन
Avengers actor Elizabeth Olsen birthday special know when she entered marvel universe and movies
एलिजाबेथ ओल्सन - फोटो : इंस्टाग्राम @elizzibetholsen

गॉडजिला में भी आईं नजर
साल 2014 में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म ‘गॉडजिला’ में भी एलिजाबेथ ओल्सन अहम भूमिका निभा चुकी हैं। इस फिल्म में उन्होंने फोर्ड की पत्नी एले ब्रॉडी की भूमिका निभाई है, क्योंकि जब राक्षस सैन फ्रांसिस्को तक तैरता हुआ जाता है, तो वह भी गॉडजिला का सामना करती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed