फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sanam Teri Kasam 2: क्या 'सनम तेरी कसम 2' में वापसी करेंगी मावरा हुसैन? पाकिस्तानी अभिनेत्री ने तोड़ी चुप्पी

Sun, 16 Feb 2025 10:19 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 16 Feb 2025 10:19 AM IST
सार

Sanam Teri Kasam 2: फिल्म 'सनम तेरी कसम' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर छाई है। इस बीच इसके सीक्वल का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इसमें पाकिस्तानी अदाकारा मावरा हुसैन लीड रोल में नजर आईं। सीक्वल में वापसी पर उनका क्या कहना है? जानते हैं

विज्ञापन
Sanam Teri Kasam 2: Mawra Hocane expressed her desire to be part of second part of Film with Harshvardhan Rane
'सनम तेरी कसम' - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'सनम तेरी कसम' री-रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर बेकाबू होकर कमाई कर रही है। मूल रिलीज के वक्त इस फिल्म को किसी ने पानी तक नहीं पूछा था और बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। वहीं, दूसरी पारी में इसने इतिहास रच दिया है और सुपरहिट का तमगा हासिल कर चुकी है। फिल्म के सीक्वल का एलान हो ही चुका है। हर्षवर्धन राणे दूसरे पार्ट में भी नजर आएंगे। लेकिन, क्या लीड अदाकारा के रूप में नजर आईं मावरा हुसैन भी दिखाई देंगी? उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया दी है।



Harshvardhan Rane: आप भी तो नहीं दे रहे बच्चों को पैरेंटल ट्रॉमा, हर्षवर्धन का आंखें खोल देने वाला इंटरव्यू

Sanam Teri Kasam 2: Mawra Hocane expressed her desire to be part of second part of Film with Harshvardhan Rane
'सनम तेरी कसम' - फोटो : सोशल मीडिया

बोलीं- 'मुमकिन हुआ तो...'
'सनम तेरी कसम' में करीब सवा दो सौ लड़कियों को रिजेक्ट किया गया, उसके बाद उनका सलेक्शन हुआ। दर्शक दूसरे पार्ट में भी उन्हें देखना चाहते हैं। 'सनम तेरी कसम 2' में वापसी की संभावनाओं पर हाल ही में मावरा ने प्रतिक्रिया दी है। सरू की भूमिका अदा करने वाली मावरा ने कहा, 'अगर सीक्वल का हिस्सा बनना मेरे लिए संभव हुआ, तो मैं जरूर बनना चाहूंगी, लेकिन अगर यह संभव नहीं हुआ, तो भी मुझे बुरा नहीं लगेगा'। मावरा ने 'कनेक्ट सिने' के साथ एक इंटरव्यू में यह बात कही।

Sanam Teri Kasam 2 Exclusive: दो जगह बन रही ‘सनम तेरी कसम’ की सीक्वल!, हीरो को नहीं पता निर्देशकों की प्लानिंग

Sanam Teri Kasam 2: Mawra Hocane expressed her desire to be part of second part of Film with Harshvardhan Rane
सनम तेरी कसम - फोटो : इंस्टाग्राम

'अगर कोई और किरदार करेगा तो भी खुशी होगी'
मावरा हुसैन ने 'सनम तेरी कसम 2' का हिस्सा बनने की इच्छा जाहिर की, लेकिन साथ ही कहा कि अगर कोई और यह भूमिका निभाता है तो भी उन्हें खुशी होगी। री-रिलीज में फिल्म के शानदार प्रदर्शन को लेकर अभिनेत्री ने कहा कि उनके निर्माता वास्तव में इस प्यार के हकदार हैं। री-रिलीज में फिल्म को मूल रिलीज की तुलना में दोगुना प्यार मिला है। फिल्म के सितारे और निर्माता-निर्देशक इससे बेहद खुश हैं। 

Sanam Teri Kasam 2: खतरे में 'सनम तेरी कसम' का सीक्वल, निर्माता दीपक मुकुट बोले- इसका अधिकार सिर्फ मेरे पास

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanam Teri Kasam 2: Mawra Hocane expressed her desire to be part of second part of Film with Harshvardhan Rane
सनम तेरी कसम - फोटो : इंस्टाग्राम

निर्माता दीपक मुकुट की तारीफ में कही ये बात
मावरा हुसैन ने फिल्म के निर्माता दीपक मुकुट की तारीफ करते हुए कहा कि किसी और से ज्यादा वे इस सफलता के हकदार हैं। अभिनेत्री ने निर्माता को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने यह उम्मीद भी जताई कि फिल्म का सीक्वल और भी धमाकेदार होगा। 2016 में आई फिल्म का नार्देशन राधिका राव और विनय सप्रू ने किया। 07 फरवरी को दोबारा रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर डाली है।

Sanam Teri Kasam: ‘सनम तेरी कसम’ को मिला बिग बी का सपोर्ट, फिल्म के लिए लिखी ये बात

विज्ञापन
Sanam Teri Kasam 2: Mawra Hocane expressed her desire to be part of second part of Film with Harshvardhan Rane
सनम तेरी कसम - फोटो : सोशल मीडिया

सीक्वल के अधिकार पर क्या बोले दीपक मुकुट
हाल ही में  बॉलीवुड हंगामा के साथ एक साक्षात्कार में फिल्म के निर्माता दीपक मुकुट ने सीक्वल और इसके सीक्वल से जुड़ी हालिया रिपोर्टों के बारे में बात की। उन्होंने कहा, 'सनम तेरी कसम का आईपी मेरा है, क्योंकि मैं इसका निर्माता हूं, इसलिए सीक्वल या प्रीक्वल या रीमेक बनाने के अधिकार मेरे पास हैं। वास्तव में मैंने सितंबर 2024 में हर्षवर्धन राणे के साथ सीक्वल की घोषणा की थी। जहां तक निर्देशकों (राधिका राव और विनय सप्रू) की बात है तो मैंने उनसे कोई चर्चा नहीं की है। उन्होंने मुझसे इस बारे में मुलाकात या बात नहीं की है। मैंने किसी निर्देशक को अंतिम रूप नहीं दिया है।'

Mawra Hocane: मावरा हुसैन के अलावा इन पाकिस्तानी अभिनेत्रियों ने बॉलीवुड में रखा कदम; खूब चली फिल्में

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed