एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sun, 18 May 2025 01:22 AM IST
सार
Avneet Kaur In Mission Impossible 8 Screening: अवनीत कौर हॉलीवुड फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल 8' की स्क्रीनिंग पर लंदन पहुंची हैं। यहां से उन्होंने अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।
विज्ञापन
1 of 5
अवनीत कौर
- फोटो : इंस्टाग्राम @avneetkaur_13
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड अभिनेत्री अवनीत कौर हाल ही में लंदन में टॉम क्रूज की फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग' के प्रीमियर में शामिल हुईं। इसके बाद अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर रेड कार्पेट से अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं हैं। अवनीत के फैंस ने भारतीय टेलीविजन से लेकर हॉलीवुड पहुंचने तक उनके सफर की तारीफ की है।
2 of 5
अवनीत कौर
- फोटो : इंस्टाग्राम @avneetkaur_13
लंदन में अवनीत ने दिखाए जलवे
फिल्म के प्रीमियर के दौरान अवनीत कौर ने गोल्डन ड्रेस पहनी हुई थी, जो उन पर काफी जच रही थी। तस्वीरों को शेयर करते हुए अवनीत ने लिखा 'लंदन में मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग के प्रीमियर के रेड कार्पेट पर।'
3 of 5
अवनीत कौर
- फोटो : इंस्टाग्राम @avneetkaur_13
अवनीत कौर ने टॉम क्रूज को सिखाई हिंदी
हाल ही में हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज और अवनीत कौर का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ। वीडियो में टॉम क्रूज ने भारत की तारीफ की। टॉम ने अवनीत से हिंदी भी सीखी। टॉम क्रूज ने भारत की तारीफ की और भारतीय फिल्म उद्योग में काम करने की इच्छा जाहिर की। उन्हें फिल्म से अपने संवाद को हिंदी में दोहराते हुए भी सुना गया।
यह खबर भी पढ़ें: Tom Cruise: टॉम क्रूज ने हिंदी में दिया भारतीय फैंस को खास मैसेज, अवनीत और जन्नत ने शेयर किए मजेदार वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अवनीत कौर
- फोटो : इंस्टाग्राम @avneetkaur_13
टॉम क्रूज ने कहा- भारत से है प्यार
अवनीत कौर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया जिसमें टॉम क्रूज को ये कहते हुए सुना जा सकता है 'हैलो इंडिया। मैं तुमसे प्यार करता हूं!' फिर अवनीत ने उन्हें हिंदी में एक मुहावरा सिखाया। इसे दोहराते हुए क्रूज ने कहा 'मैं आप सबसे बहुत प्यार करता हूं।' दूसरे वीडियो में वह हिंदी में अपने मशहूर संवाद को दोहराते हुए भी नजर आए। उन्होंने कहा 'मुझ पर भरोसा करो, एक आखिरी बार।'
विज्ञापन
5 of 5
अवनीत कौर
- फोटो : इंस्टाग्राम @avneetkaur_13
भारत में मिला प्यार
आपको बता दें टॉम क्रूज की एक्शन से भरपूर फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग' अमेरिका से लगभग एक हफ्ते पहले भारत में रिलीज हो गई है। फिल्म को भारत में खूब प्यार मिल रहा है। पहले ही दिन टॉम क्रूज की फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग' ने भारत में लगभग 17.50 करोड़ की कमाई कर ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।