फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ram Mandir: दूसरी दिवाली को ‘द्रोणाचार्य’ भी पहुंचेंगे श्रीधाम, अयोध्या से आया निमंत्रण लिया सिर माथे पर

Wed, 10 Jan 2024 08:30 PM IST
दीक्षा पाठक अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 10 Jan 2024 08:30 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir Mahabharat Dronacharya Surendra Pal got the Invitation Of pran Pratishtha details inside
सुरेंद्र पाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में  22 जनवरी को श्रीराम मंदिर में राम लाल की नई मूर्ति की भव्य प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इस ऐतिहासिक दिन को प्रभु श्रीराम नवनिर्मित मंदिर में विराजमान होंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा राजनीति, बॉलीवुड, उद्योग जगत और अध्यात्म से जुड़ी  तमाम हस्तियों को प्रभु श्रीराम मंदिर की भव्य प्राण प्रतिष्ठा में आने का निमंत्रण मिला है। बी आर चोपड़ा के धारावाहिक 'महाभारत' में द्रोणाचार्य की भूमिका निभाने वाले अभिनेता सुरेंद्र पाल को भी निमंत्रण मिला है।

Ayodhya Ram Mandir Mahabharat Dronacharya Surendra Pal got the Invitation Of pran Pratishtha details inside
सुरेंद्र पाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अमर उजाला से खास बातचीत के दौरान अभिनेता सुरेंद्र पाल ने कहा, 'यह मेरे लिए बहुत सौभाग्य की बात है कि मुझे प्रभु श्रीराम मंदिर की  प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने  का निमंत्रण मिला है। और,  मैं 22 जनवरी की सुबह प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या जा रहा हूं। मुझपर यह प्रभु श्रीराम की कृपा  है कि मुझे अयोध्या आने का निमंत्रण मिला है। महाभारत से मुझे और मुकेश खन्ना को और रामायण से अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया को यह सौभाग्य प्राप्त हुआ है।' 

Ayodhya Ram Mandir Mahabharat Dronacharya Surendra Pal got the Invitation Of pran Pratishtha details inside
सुरेंद्र पाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता सुरेंद्र पाल ने कहा, 'महाराष्ट्र के विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता आए और उन्होंने मुझे अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा समरोह का निमंत्रण पत्र और  पवित्र अक्षत निमंत्रण  दिया जो अयोध्या से आया है। यह मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है जो मुझे दिया गया है। मैं पूरे हिंदुस्तान की जनता से आह्वान करता हूं कि 22 जनवरी के  उत्सव को दीवाली की तरह मनाएं, क्योंकि प्रभु  श्रीराम आ रहे हैं और उसी दिन प्राण प्रतिष्ठा होगी।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir Mahabharat Dronacharya Surendra Pal got the Invitation Of pran Pratishtha details inside
सुरेंद्र पाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में लोग देश के कोने-कोने से पहुंच रहे हैं। यह पावन पर्व दीवाली की उत्सव की तरह मनाया जा रहा है। सुरेंद्र पाल कहते हैं, 'मैं हिंदुस्तान के लोगों से आग्रह करता हूं कि अयोध्या पहुंच पाए या ना पहुंच पाए,  अपने घर के बाहर पांच दीये  जरूर जलाये। प्रभु  श्रीराम का स्वागत हम लोग दीये  जलाकर करेंगे। यह उत्सव दीवाली की तरह होनी चाहिए। यह हमारे लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है।' 

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir Mahabharat Dronacharya Surendra Pal got the Invitation Of pran Pratishtha details inside
सुरेंद्र पाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता सुरेंद्र पाल कहते हैं, 'हम भारतीय है और हमे भारतीय होने का बहुत गर्व है। प्रभु श्रीराम हमारे आराध्य देव हैं, यह हर भारतीय का कर्तव्य है कि प्रभु  श्रीराम का सम्मान करें, उनकी पूजा करें। हमारे देश के लोग भले ही दुनिया के किसी भी कोने में क्यों ना हो,  प्रभु श्रीराम  के आगमन का स्वागत दीये जलाकर कर सकते हैं। यह उत्सव दीवाली की तरह होनी चाहिए।' 

Prabhas: प्रभास ने जारी किया 'द गोट लाइफ' का फर्स्ट लुक पोस्टर, पृथ्वीराज को देख रह जाएंगे हैरान
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed