Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Tuesday Box Office Collection Report Prabhas starrer Salaar Shah Rukh Khan Dunki and Animal Total earnings
{"_id":"659e073afcc0f320e90eddde","slug":"tuesday-box-office-collection-report-prabhas-starrer-salaar-shah-rukh-khan-dunki-and-animal-total-earnings-2024-01-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tuesday Box Office: बॉक्स ऑफिस पर सलार का भौकाल जारी, जानें कैसा रहा डंकी और एनिमल का हाल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Tuesday Box Office: बॉक्स ऑफिस पर सलार का भौकाल जारी, जानें कैसा रहा डंकी और एनिमल का हाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Wed, 10 Jan 2024 08:26 AM IST
सार
रणबीर कपूर स्टारर एनिमल अब भी सिनेमाघरों में दर्शकों को खींचने में कामयाब नजर आ रही है। तो आइए जानते हैं कि मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर इन सभी फिल्मों का प्रदर्शन कैसा रहा...
विज्ञापन
1 of 5
सलार, डंकी, एनिमल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉक्स ऑफिस के लिए नया साल अच्छा साबित हो रहा है। पिछला साल 2023 भी भारतीय सिनेमा के लिए काफी अच्छा साबित हुआ। बीते वर्ष कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रहीं। 2023 क्रिसमस के मौके पर रिलीज हुई सुपरस्टार शाहरुख खान और प्रभास की फिल्में इन दिनों टिकट खिड़की पर शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। वहीं, रणबीर कपूर स्टारर एनिमल अब भी दर्शकों को सिनेमाघरों में लाने में कामयाब नजर आ रही है। तो आइए जानते हैं कि मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर इन सभी फिल्मों का प्रदर्शन कैसा रहा...
2 of 5
सलार
- फोटो : सोशल मीडिया
सलार
साउछ सुपरस्टार प्रभास के फैंस को सलार से काफी ज्यादा उम्मीदें थी। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी यह मास एंटरटेनर फिल्म साउथ के साथ हिंदी दर्शकों के दिल जीतने में भी कामयाब रही है। पहले हफ्ते में फिल्म ने सभी भाषाओं को मिलाकर 308 करोड़ का कारोबार किया था। दूसरे हफ्ते में भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मजूबत पकड़ दिखाते हुए 70.1 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
प्रभास की सलार तीसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है। फिल्म ने 19वें दिन यानी कि मंगलवार को दो करोड़ 15 लाख का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म ने अब तक 397.80 करोड़ की कुल कमाई कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म 'डंकी'
- फोटो : सोशल मीडिया
डंकी
शाहरुख खान के लिए 2023 काफी अच्छा रहा। पिछले साल आई उनकी सभी फिल्मों ने दर्शकों के दिलों पर राज किया। क्रिसमस के मौके पर रिलीज हुई फिल्म डंकी अब तक अच्छा प्रदर्शन कर रही है। कम बजट में बनी इस फिल्म को देखने के लिए लोग परिवार के साथ सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी डंकी ने तीसरे हफ्ते में पहुंच गई है। 20वें दिन फिल्म ने एक करोड़ 30 लाख रुपये की कमाई की। डंकी की कुल कमाई 219.27 करोड़ हो चुकी है।
विज्ञापन
5 of 5
एनिमल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एनिमल
रणबीम कपूर स्टारर एनिमल बॉक्स ऑफिस पर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी ये फिल्म शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। फिल्म शुरुआत से ही लगातार चर्चा में बनी रही है। फिल्म ने 40वें दिन 33 लाख रुपये की कमाई की है। फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो अब तक एनिमल ने 551.19 करोड़ की कमाई कर ली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।