यशराज बैनर की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' साल 2022 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक थी। मेकर्स को उम्मीद थी कि यह फिल्म कोरोना महामारी के सूखे को खत्म करेगी और दर्शकों को सिनेमाघरों में वापस लाएगी, लेकिन हुआ बिल्कुल उल्टा। यह फिल्म उस साल की सबसे बड़ी फ्लॉप साबित हुई। अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर स्टारर इस फिल्म के फ्लॉप के होने का दुख निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी को आज भी है। हाल ही एक साक्षात्कार में द्विवेदी ने कहा कि फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा ने उनके सुझावों को नजरअंदाज कर दिया। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म के फ्लॉप होने के बाद इसके लीड एक्टर अक्षय कुमार की आंखों में भी आंसू थे।
Samrat Prithviraj: इस वजह से फ्लॉप हुई अक्षय की 'सम्राट पृथ्वीराज', निर्देशक ने आदित्य चोपड़ा पर लगाए कई आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा के बारे में बात करते हुए द्विवेदी ने कहा, 'वे अपनी फिल्मों में सक्रिय रूप से शामिल होते हैं, लेकिन पृथ्वीराज एक ऐतिहासिक फिल्म थी, जिसको लेकर उनका विचार बिल्कुल अलग था, जिन लोगों को आदित्य चोपड़ा जैसा निर्माता मिलता है, वे काफी भाग्यशाली होते हैं। वे एक सुलझे हुए इंसान हैं, लेकिन चीजों को देखने का उनका अपना नजरिया है। फिल्म पृथ्वीराज को लेकर भी उनका अपना एक नजरिया था। वे सिर्फ एक फाइनेंसर नहीं हैं, वे एक रचनात्मक व्यक्ति भी हैं। उनके कुछ विचार थे, जिन पर फिल्म की शुरुआत में ही चर्चा होनी चाहिए थी। मुझे लगता है कि इतिहास के बारे में उनके और मेरे विचार बिल्कुल अलग हैं'।
द्विवेदी ने आगे कहा कि एक व्यक्ति ने यह तक टिप्पणी कर दी कि 'ऐसा लग रहा है कि मुख्य अभिनेता ने मान्यवर के कपड़े पहने हैं। निर्माण के दौरान यशराज को विश्वास था कि यह फिल्म बेहतरीन प्रदर्शन करेगी, लेकिन किसी ने सोचा नहीं था कि फिल्म का ऐसा हश्र होगा। गौरतलब है कि 'सम्राट पृथ्वीराज' 2022 की सबसे बड़ी असफलताओं में से एक थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर केवल 68 करोड़ रुपये कमाए और इसकी आलोचना भी खूब की गई।
चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने अपने बातचीत में अक्षय कुमार का जिक्र करते हुए कहा, 'सम्राट पृथ्वीराज के फ्लॉप से मैंने और अक्षय कुमार हम दोनों को सीख मिली है कि किसी को भी इतिहास के साथ छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए। चंद्रप्रकाश द्विवेदी कहा, 'फिल्म रिलीज होने के बाद मैंने अक्षय से कहा कि यह देश आपको एक राष्ट्रीय आइकन के रूप में देखता है और जब मैंने फिल्म को मिल रही आलोचना को उनसे साझा किया तो अक्षय की आंखों में आंसू आ गए।'