{"_id":"659d29cc3022de2e0b0346a1","slug":"music-maestro-ustad-rashid-khan-passed-away-has-been-undergoing-treatment-of-prostate-cancer-in-kolkata-2024-01-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ustad Rashid Khan Passed Away: संगीत सम्राट उस्ताद राशिद खान का निधन, 55 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Ustad Rashid Khan Passed Away: संगीत सम्राट उस्ताद राशिद खान का निधन, 55 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Tue, 09 Jan 2024 04:41 PM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Tue, 09 Jan 2024 04:41 PM IST
विज्ञापन
उस्ताद राशिद खान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शास्त्रीय गायक उस्ताद राशिद खान नहीं रहे। मंगलवार को कोलकाता के एक अस्पताल में उन्होंने 55 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। वे प्रोस्टेट कैंसर से जूझ रहे थे। दिसंबर से उनकी सेहत बिगड़ने लगी थी। 23 दिसंबर को खबरें आई थीं कि उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पिछले कुछ दिनों से वे आईसीयू में भर्ती थे और वेंटिलेटर पर थे। शुरुआत में उनका इलाज मुंबई के टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल में चला, लेकिन बाद में वे कोलकाता लौट आए थे।
उस्ताद राशिद खान
- फोटो : social media
उस्ताद राशिद खान का जन्म उत्तर प्रदेश के बदायूं में हुआ। उन्होंने तालीम अपने नाना उस्ताद निसार हुसैन खान से ली। राशिद खान की पहली मंचीय प्रस्तुति 11 साल की उम्र में थी। वे रामपुर-सहसवान घराने के गायक थे। उन्होंने फिल्मों में भी अपनी आवाज दी। 'जब वी मेट' में उनकी गाई बंदिश 'आओगे जब तुम साजना' काफी लोकप्रिय रही।
उस्ताद राशिद खान
- फोटो : social media
राशिद खान अपने नाना की तरह विलंबित ख्यालों में गाते थे। वे उस्ताद अमीर खां और पंडित भीमसेन जोशी की गायकी से भी प्रभावित थे। संगीतकार के लोकप्रिया गानों की बात करें तो वे इंडस्ट्री में 'तोरे बिना मोहे चैन' नहीं जैसा सुपरहिट गाना गाया था। वहीं, वे इंडस्ट्री के किंग यानी शाहरुख खान की फिल्म 'माई नेम इज' खान में भी गाना गा चुके हैं। यही नहीं, उस्ताद राशिद खान 'राज 3', 'कादंबरी', 'शादी में जरूर आना', 'मंटो' से लेकर 'मीटिन मास' जैसी फिल्मों में भी अपनी आवाज का जादू बिखेर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
उस्ताद राशिद खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
संगीत जगत को अपनी आवाज से मंत्रमुग्ध करने वाले उस्ताद राशिद खान को पद्मश्री और पद्मभूषण से नवाजा गया था। राशिद का संगीत करियर 11 साल की उम्र में ही शुरू हो गया था। संगीतकार ने कई बांग्ला गीत भी आए।