साउथ सुपरस्टार यश आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। यश के फैंस के लिए उनका जन्मदिन किसी जश्न से कम नहीं होता है, लेकिन इस बार अभिनेता के जन्मदिन पर उनके फैंस के साथ एक बड़ा हादसा हो गया है। कर्नाटक में यश के जन्मदिन के लिए अभिनेता का बैनर लगाते समय उनके तीन प्रशंसकों की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई है।
Yash: यश के जन्मदिन पर हुआ बड़ा हादसा, तीन फैंस की गई जान, परिजनों से मिलने पहुंचे केजीएफ एक्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'केजीएफ' फेम यश की जबर्दस्त फैन फॉलोइंग है। इनके लाखों-करोड़ों फैंस हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेता यश के तीन प्रशंसकों की सोमवार (8 जनवरी, 2024) को सुबह कर्नाटक के गडग जिले के लक्ष्मेश्वर तालुका के सुरंगी गांव में बिजली का झटका लगने से मृत्यु हो गई। अभिनेता के फैंस उनके जन्मदिन के मौके पर उनका कट-आउट लगा रहे थे।
Aarya 3: आखिरी बार पंजे जरूर निकलेंगे...'आर्या 3 अंतिम वार' का टीजर जारी, इस दिन रिलीज होगी सुष्मिता की सीरीज
पिछले दिनों एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपने फैन्स को फिल्म टॉक्सिक के लिए आभार जताया था। साथ ही बताया था कि वे जन्मदिन पर फैंस से नहीं मिल पाएंगे। इससे फैंस निराश तो जरूर हुए , लेकिन उन्होंने अभिनेता का बर्थडे धूमधाम से मनाने का फैसला किया। इसी सिलसिले में कर्नाटक के गडग जिले में एक बड़ा हादसा भी हो गया। यश का कट-आउट लगाने के दौरान तीन लोगों की करंट लगने से मौत हो गई। वहीं, तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान हनुमंत हरिजन (24), मुरली नादु विनमणि (20), नवीन गाजी (20) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि 3 और लोग भी घायल हुए हैं, हालांकि फिलहाल उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बारे में बात करते हुए, पुलिस अधीक्षक, बाबा साहब नेम गौड़ा ने कहा, "बैनर लगाते समय उनमें से तीन को करंट लग गया और तीन घायल हो गए। बैनर में एक धातु का फ्रेम था जो HESCOM तार के संपर्क में था। एक मामला सामने आया है लक्ष्मेश्वर पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। हम इसकी जांच करेंगे।"
Indian Police Force: शिल्पा शेट्टी नहीं थीं 'इंडियन पुलिस फाॅर्स' के लिए पहली पसंद, रोहित शेट्टी का खुलासा
घटनास्थल का दौरा करने वाले शिरहट्टी विधायक चंद्रू लमानी ने कहा कि वे यश से मृतकों के परिवारों से मिलने का अनुरोध करेंगे। उन्होंने कहा, "हम जनता से अनुरोध करते हैं कि वे कोई धातु फ्रेम वाले बैनर न लगाएं।" अभिनेता यश अपने तीन प्रशंसकों के परिवार से मिलने के लिए गडग के रास्ते हुबली पहुंचे हैं। अभिनेता के जन्मदिन के बैनर लगाते समय बिजली का करंट लगने से मौत हो गई थी। यश का यह वीडियो सोसल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
#WATCH | Actor Yash reaches Hubballi on his way to Gadag to meet the family of his three fans who died due to electrocution while putting up birthday banners#Karnataka pic.twitter.com/ABIS5aJYBM