फिल्म निर्माता प्रशांत नील की फिल्म 'सलार' बॉक्स-ऑफिस पर अपनी सफलता के लिए सुर्खियां बटोर रही है, लेकिन फिल्म ने हिंसा का महिमामंडन करने के लिए कुछ विवाद भी पैदा किया है। हालांकि, इन सब के बीच फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की है। इस बीच मेकर्स ने इसकी सक्सेस पर सेलिब्रेशन किया है। इस पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
Salaar: प्रभास, पृथ्वीराज और प्रशांत नील ने मनाया सलार की सफलता का जश्न, केक काट कर खुशी से झूमते दिखे सितारे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केजीएफ निर्देशक प्रशांत नील द्वारा निर्देशित प्रभास की 'सलार' को दुनिया भर के फैंस और दर्शकों से बहुत प्यार और सराहना मिली है। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 650 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। फिल्म ने भारत में 550 करोड़ रुपये, विदेश में 153 करोड़ रुपये और दुनिया भर में 703 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म से प्रभास के कमबैक ने भी सभी को चौंका कर रख दिया है।
Hanuman: नंगे पैर मंच पर पहुंचकर ‘हनुमान’ के सितारों ने जीते दिल, कमाल की दिख रही फिल्म का कमजोर रहा प्रचार
वायरल तस्वीरों में प्रभास और पृथ्वीराज को केक काटते हुए देखा जा सकता है। फिल्म की तरह कार्यक्रम का थीम भी काला रखा गया है। पार्टी में उपस्थित सभी लोग काले कपड़े पहने नजर आ रहे हैं। होम्बले पिक्चर्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर कार्यक्रम की तस्वीरें साझा कीं। तस्वीरों को साझा करते हुए होम्बले पिक्चर्स ने इसके कैप्शन में लिखा, "ब्लॉकबस्टर सफलता के लिए ब्लॉकबस्टर जश्न की जरूरत है।"
सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को फैंस की जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। एक यूजर ने लिखा, 'प्रभास के कमबैक ने तो सबके होश उड़ा दिए हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'फिल्म को सफल होना ही था, प्रभास अपने फॉर्म में आ गए थे।' एक और यूजर ने लिखा, 'ब्लैक थीम भी काफी अच्छा लग रहा है।'
Kangana Ranaut: कंगना रणौत लेंगी अभिनय करियर से ब्रेक? एनिमल की सफलता पर फूटा अभिनेत्री का गुस्सा!
फिल्म की जबर्दस्त सफलता के बाद दर्शक बहुप्रतीक्षित सीक्वल 'सालार पार्ट 2: शौर्य पर्व' की कहानी का अगला भाग जानने के लिए उत्सुक हैं। होम्बले फिल्म का 'सालार: पार्ट 1 सीजफायर' फिल्म निर्माता प्रशांत नील द्वारा निर्देशित है और इसमें प्रभास, श्रुति हासन, पृथ्वीराज सुकुमारन और जगपति बाबू हैं। वहीं, इस फिल्म को विजय किरागांदुर ने प्रोड्यूस किया है।