{"_id":"68c5a07466056e55ce0129fa","slug":"baaghi-4-vs-the-bengal-files-box-office-collection-day-9-2025-09-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office Collection: बजट से काफी दूर हैं 'बागी 4' और 'द बंगाल फाइल्स', जानें नौवें दिन का कलेक्शन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Box Office Collection: बजट से काफी दूर हैं 'बागी 4' और 'द बंगाल फाइल्स', जानें नौवें दिन का कलेक्शन
Sat, 13 Sep 2025 10:19 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sat, 13 Sep 2025 10:19 PM IST
सार
Baaghi 4 VS The Bengal Files: 'बागी 4' और 'द बंगाल फाइल्स' ने शुरुआत में अच्छी कमाई की। हालांकि बाद में दोनों की कमाई घटी। दोनों ही फिल्में अपने बजट से काफी दूर हैं।
विज्ञापन
बागी 4, द बंगाल फाइल्स
- फोटो : यूट्यूब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिनेमाघरों में 5 सितंबर को कई फिल्मों के साथ 'बागी 4' और 'द बंगाल फाइल्स' रिलीज हुई। 'बागी 4' ने शुरुआत में अच्छी कमाई की तो वहीं 'द बंगाल फाइल्स' की कमाई धीमी रही। दूसरे हफ्ते तक आते-आते फिल्मों की कमाई काफी घट गई है। आइए जानते हैं दोनों फिल्मों ने नौवें दिन कितनी कमाई की है?
फिल्म 'बागी 4'
- फोटो : x
'बागी 4' ने की अच्छी शुरुआत
टाइगर श्रॉफ की अदाकारी वाली फिल्म 'बागी 4' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 12 करोड़ रुपये से खाता खोला। वीकएंड पर फिल्म की कमाई काफी अच्छी रही। शनिवार और रविवार को फिल्म ने क्रमश: 9.25 करोड़ और 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके बाद इसकी कमाई लगातार घटती रही।
फिल्म रिव्यू पढ़ें: Baaghi 4 Movie Review: टाइगर की जोरदार वापसी, संजय दत्त का डरावना अंदाज छाया; लेकिन फिल्म लगती है बोझिल

बागी 4
- फोटो : यूट्यूब
'बागी 4' का टोटल कलेक्शन
सोमवार को 'बागी 4' की कमाई 4 करोड़ रुपये रही। मंगलवार को फिल्म ने 4.5 करोड़ रुपये कमाए। इसके बाद इसकी कमाई दो करोड़ तक पहुंच गई। इस तरह से फिल्म ने पहले हफ्ते में अच्छी कमाई करते हुए 44.5 करोड़ रुपये कलेक्शन किया। दूसरे शुक्रवार को फिल्म की कमाई 1.25 करोड़ रुपये रही। दूसरे शनिवार को फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 84 लाख रुपये की कमाई की। इस तरह से फिल्म ने अब तक 46.59 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

फिल्म 'द बंगाल फाइल्स'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
'द बंगाल फाइल्स' का कलेक्शन
विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन वाली फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' ने पहले दिन 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वीकएंड पर फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी हुई। हालांकि फिल्म शनिवार और रविवार को लगभग ढाई करोड़ रुपये ही कमा सकी। इसके बाद इसकी कमाई घटी। फिल्म ने पहले हफ्ते में 11.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली। दूसरे शुक्रवार को फिल्म की कमाई 60 लाख रुपये रही। शनिवार को फिल्म की कमाई 60-70 लाख रुपये रह सकती है। हालांकि अभी इसके आंकड़े सामने नहीं आए हैं।

'बागी 4', 'द बंगाल फाइल्स'
- फोटो : सोशल मीडिया
बजट से दूर हैं दोनों फिल्में
फिल्म 'बागी 4' का बजट काफी ज्यादा है। इसका बजट 80 करोड़ रुपये के आस-पास है। ऐसे में फिल्म अभी अपनी लागत नहीं निकाल पाई है। 'द बंगाल फाइल्स' का बजट भी 50 करोड़ रुपये है। इसे भी अपना बजट निकालने में काफी जद्दोजहद का सामना करना पड़ रहा है।