फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sikandar: कटप्पा ने शुरू की सलमान की 'सिकंदर' की शूटिंग, प्रतीक बब्बर का भी निर्माताओं ने किया स्वागत

Thu, 04 Jul 2024 11:27 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 04 Jul 2024 11:27 AM IST
विज्ञापन
Baahubali actor Sathyaraj and prateik babbar starts shoot for salman Sikandar Nadiadwala Grandson welcome both
'सिकंदर' के सेट पर सत्यराज, प्रतीक बब्बर व अन्य - फोटो : एक्स-@@NGEMovies

सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग चल रही है। इस फिल्म में 'बाहुबली' के कटप्पा यानि एक्टर सत्यराज भी नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि वे इसमें खलनायक का किरदार अदा करेंगे। उन्होंने भी शूटिंग शुरू कर दी है। आज सेट से निर्माताओं ने सत्यराज के साथ तस्वीरें साझा की हैं। इसके अलावा प्रतीब बब्बर भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। मेकर्स ने प्रतीक और सत्यराज दोनों का सेट पर स्वागत किया है।

Baahubali actor Sathyaraj and prateik babbar starts shoot for salman Sikandar Nadiadwala Grandson welcome both
एक्टर सत्यराज - फोटो : एक्स@@NGEMovies

इस फिल्म का निर्देशन दक्षिण के लोकप्रिय निर्देशक एआर मुरुगडस कर रहे हैं। नाडियाडवाला ग्रैंडसन के एक्स हैंडल से एक पोस्ट साझा की गई है। इसमें तीन तस्वीरे हैं। पहली तस्वीर में फिल्म 'सिकंदर' का पोस्टर है। दूसरी तस्वीर में अभिनेता सत्यराज नजर आ रहे हैं। तीसरी तस्वीर में सत्यराज के साथ प्रतीक बब्बर भी हैं। साझा की गईं तस्वीरों में निर्देशक मुरुगडस भी दिख रहे हैं।

Baahubali actor Sathyaraj and prateik babbar starts shoot for salman Sikandar Nadiadwala Grandson welcome both
सिकंदर फिल्म - फोटो : एक्स-@@NGEMovies

इस पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, 'हम आपका स्वागत करते हुए बहुत खुश हैं सत्यराज सर! आपको टीम 'सिकंदर' में पाकर हम सम्मानित महसूस कर रहे हैं । हमारे अपने प्रतीक बब्बर के साथ एक बार फिर साथ काम करके बहुत खुशी हुई। हमें इस बात का बेसब्री से इंतजार है कि दर्शक इस सिनेमाई जादू को जल्द बड़े पर्दे पर देख सकें'।
Reed Hastings: नेटफ्लिक्स के सह-संस्थापक ने बताई ट्रंप को हराने की रणनीति, बाइडन से की चुनाव न लड़ने की मांंग

विज्ञापन
विज्ञापन
Baahubali actor Sathyaraj and prateik babbar starts shoot for salman Sikandar Nadiadwala Grandson welcome both
सलमान खान (सिकंदर सेट) - फोटो : ट्विटर

मेकर्स के यह पोस्ट साझा करते ही यूजर्स फिल्म से फर्स्ट लुक साझा करने की मांग कर रहे हैं। कमेंट बॉक्स में यूजर्स का उत्साह फिल्म के प्रति देखते बन रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'जल्दी से टीजर और पोस्टर लेकर आओ'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हम सेट से शूटिंग के बीटीएस वीडियो देखना चाहते हैं'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'चलो कटप्पा भी आ गए, अब फिल्म में और मजा आने वाला है'।
Maharaj: 22 देशों में ग्लोबल हिट बनी नेटफ्लिक्स-वाईआरएफ की 'महाराज', जुनैद खान खुशी जाहिर कर बोले- यह सबकी जीत

विज्ञापन
Baahubali actor Sathyaraj and prateik babbar starts shoot for salman Sikandar Nadiadwala Grandson welcome both
सलमान खान, सिकंदर - फोटो : इंस्टाग्राम

इस फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना की जोड़ी जमेगी। फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूसर कर रहे हैं। सलमान खान की यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी। बीते दिनों मेकर्स ने सेट से एक झलक साझा की थी। 'सिकंदर' में सलमान खान कमाल के एक्शन सीन करने वाले हैं, जिनकी शूटिंग चल रही है।
Box Office Collection: 400 करोड़ के क्लब से एक कदम की दूरी पर कल्कि 2898 एडी, जानें चंदू चैंपियन-मुंजा का हाल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed