अभिनेता बाबिल खान सोशल मीडया पर खूब एक्टिव रहते हैं। अक्सर इस प्लेटफॉर्म पर वह अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी से जुड़ी जानकारियां प्रशंसकों के साथ साझा करते हैं। मगर, आज उन्होंने ऐसी पोस्ट साझा कर दी है, जिसने फैंस की चिंता बढ़ा दी है। लोग अभिनेता से सवाल कर रहे हैं कि क्या वे ब्रेकअप के दौर से गुजर रहे हैं? क्या उनकी निजी जिंदगी में कोई परेशानी है? आखिर ऐसा क्या पोस्ट किया है बाबिल ने? आइए जानते हैं
Babil Khan: बाबिल खान की निजी जिंदगी में आया तूफान? अभिनेता के सोशल मीडया पोस्ट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंस्टाग्राम पोस्ट साझा कर बाबिल खान ने लिखा है, 'मुझे नहीं लगता कि आगे बढ़ने का मतलब यह छिपाने की कोशिश करना है कि आपने प्यार किया। हकीकत में आप उन लोगों से कभी मूव ऑन नहीं कर पाते, जिन्हें आपने प्यार किया है। वे आपकी जिंदगी का हिस्सा बन जाते हैं। वे आपको वह बनाते हैं, जो आप हैं'।
बाबिल खान ने आगे लिखा है, 'तुम जैसे हंसते हुए मुझे तुम्हारी वह आवाज पसंद है। जब तुम जाओ तो मेरी मुस्कान अपने साथ लेते जाना। मुझे दूसरे आधे हिस्से को फिर से बनाने दो। मुझे तुम्हें देखना अच्छा लगता है।
Coolie: 'वेट्टैयन' के बाद 'कुली' की शूटिंग करने के लिए तैयार रजनीकांत, इस दिन से फ्लोर पर जाएगी लोकेश की फिल्म
बाबिल ने आगे लिखा, 'तुम अपने ही अंदाज में हंसना। और जब बीच पर जाना तो अपना स्कूबा गियर ले जाना। मुझे तु्म्हारा हाथ पकड़ना पसंद है। मुझे दौड़ते हुए सड़कें पार करना, घर से दूर जाना बहुत याद आएगा। बरसात में जब तुम जान-बूझकर छोटा छाता लेकर चलोगी तो मुझे तुम्हें वापस छोड़ने की याद आएगी। मुझे याद आएगा कि तुम्हें अपने टैटू से कितनी नफरत है। मुझे तुम्हें याद करना अच्छा लगता है।
Dhanush-Aishwaryaa: 'शादी में रहकर एक-दूसरे को धोखा दे रहे थे धनुष-ऐश्वर्या', इस सिंगर ने किया सनसनीखेज खुलासा
अभिनेता के इस पोस्ट पर उनके प्रशंसकों ने सवालों की झड़ी लगा दी है। एक यूजर ने लिखा, 'क्या आपका ब्रेकअप हुआ है या वो आपसे दूर चली गई हैं?' एक अन्य यूजर ने पूछा, 'मुझे आप पर गर्व है कि आपने सोशल मीडिया पर यह साझा करने का साहस दिखाया। इससे पता चलता है कि फिल्म स्टार्स भी इंसान होते हैं। उम्मीद है कि आप जिंदगी में आगे बढ़ पाएंगे'।
Soni Razdan: मुंबई होर्डिंग ढहने पर सोनी राजदान का BMC पर तंज, कहा- लोगों के मरने के बाद अवैध क्यों बताते हैं