सब्सक्राइब करें

Baby John Day 1 Box Office Collection: फ्लॉप 'कलंक' से भी आधा रहा 'बेबी जॉन' का कलेक्शन, कीर्ति का डेब्यू खराब

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 25 Dec 2024 08:54 PM IST
सार

क्रिसमस के मौके पर वरुण धवन की बेबी जॉन रिलीज हुई है। इस फिल्म का सीधा मुकाबला अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 और मुफासा से है। जानिए वरुण की पिछली 10 फिल्मों के मुकाबले बेबी जॉन की ओपनिंग कैसी रही... 

विज्ञापन
Baby John Box Office Collection Day 1 Starring Varun Dhawan Wamiqa Gabbi Keerthy Suresh Atlee Film Earning
वरुण धवन स्टारार बेबी जॉन - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn

वरुण धवन की एक्शन एंटरटेनर बेबी जॉन ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक शुरुआत नहीं की है। अनुमान था कि फिल्म 17 से 18 करोड़ रुपये की कमाई करेगी, लेकिन यह उन आंकड़ों से काफी दूर है। ताज्जुब की बात यह है कि यह फिल्म वरुण की ही फ्लॉप फिल्म कलंक के ओपनिंग डे कलेक्शन से भी पीछे रह गई है।  हालांकि, यह कहना गलत नहीं होगा कि 'बेबी जॉन' का कारोबार 'पुष्पा 2' और 'मुफासा' के साथ तीन-तरफा टकराव से प्रभावित हुआ है।

Trending Videos
Baby John Box Office Collection Day 1 Starring Varun Dhawan Wamiqa Gabbi Keerthy Suresh Atlee Film Earning
बेबी जॉन - फोटो : यूट्यूब

पहले दिन फिल्म ने की इतनी कमाई
शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक बेबी जॉन ने पहले दिन 9.77 करोड़ रुपये की कमाई की है, हालांकि, इस कलेक्शन में शाम और रात के आंकड़े शामिल नहीं हैं। उम्मीद की जा रही है कि इन आंकड़ों में न्यू ईयर के आस-पास उछाल आएगा। हालांकि, सोशल मीडिया पर जिस तरह से इसे ट्रोल किया गया है, इसे देखते हुए यह उम्मीद लगाना मुश्किल है कि फिल्म अपने 180 करोड़ के भारी भरकम बजट को भी निकाल पाएगी।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Baby John Box Office Collection Day 1 Starring Varun Dhawan Wamiqa Gabbi Keerthy Suresh Atlee Film Earning
वरुण धवन की फिल्में - फोटो : अमर उजाला

मुफासा और पुष्पा 2 से रहा कॉम्पिटिशन
क्रिसमस की छुट्टियों के कारण फिल्म ने पहले दिन बिजनेस तो अच्छा किय़ा, लेकिन यह उम्मीद के मुताबिक तो नहीं था। शहरी क्षेत्रों में मुफासा और पुष्पा 2 के साथ बड़े पैमाने पर कॉम्पिटिशन भी इसकी वजह रही। बेबी जॉन का अंतिम व्यवसाय शाम और रात के शो में आने वाले दर्शकों के आधार पर अधिक या कम हो सकता है, लेकिन बहुत शुरुआती रुझान वरुण धवन के लिए खुशखबरी नहीं लेकर आए हैं।
 

Baby John Box Office Collection Day 1 Starring Varun Dhawan Wamiqa Gabbi Keerthy Suresh Atlee Film Earning
रीमेक फिल्मों का कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

विजय स्टारर थेरी की रीमेक है बेबी जॉन
 वरुण धवन स्टारर फिल्म 'बेबी जॉन' विजय की तमिल फिल्म थेरी का रीमेक है। रीमेक फिल्मों की ओपनिंग डे कलेक्शन की बात करें तो इसमें अजय देवगन की शैतान अभी भी पहले नंबर पर काबिज है। इसके बाद दूसरे नंबर पर वरुण धवन की बेबी जॉन का नंबर आता है। बेबी जॉन में पहली बार एटली ने वरुण धवन के साथ काम किया है। फिल्म में जैकी श्रॉफ विलेन बने हैं। इसके अलावा कीर्ति सुरेश और वामिक गब्बी जैसी अभिनेत्रियां भी नजर आई हैं। हालांकि, फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन देखते हुए यह कहा जा सकता है कि इस फिल्म ने कीर्ति सुरेश का बॉलीवुड डेब्यू खराब कर दिया है। 

विज्ञापन
Baby John Box Office Collection Day 1 Starring Varun Dhawan Wamiqa Gabbi Keerthy Suresh Atlee Film Earning
बेबी जॉन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इन फिल्मों से है टकराव
आने वाले दिनों में वरुण धवन की 'बेबी जॉन' का मुकाबला अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 और मुफासा से है। ऐसे में देखना है कि फिल्म आने वाले दिनों में कितनी कमाई करती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed