सब्सक्राइब करें

Baby John Collection Day 6: पहले सोमवार ही फूलीं 'बेबी जॉन' की सांसें, छठे दिन मुश्किल से छुआ करोड़ का आंकड़ा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 30 Dec 2024 08:58 PM IST
सार

Baby John Collection Day 6: वरुण धवन की फिल्म 'बेबी जॉन' अपने पहले सोमवार को भी अच्छा प्रदर्शन करने में नाकामयाब रही। चलिए जानते हैं कि फिल्म ने आज कितनी कमाई की। 

विज्ञापन
Baby John box office collection day 6 varun dhawan lowest earning than his flop films on first monday
बेबी जॉन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वरुण धवन की फिल्म 'बेबी जॉन' क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन इसे छुट्टियों का फायदा नहीं मिला। जबर्दस्त प्रचार और दिग्गज कलाकारों के बावजूद यह फिल्म दर्शकों को आकर्षित नहीं कर पाई। बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन से ही फिल्म की हालत खस्ता हो गई। फिल्म को रिलीज हुए आज छह दिन हो गए हैं। वहीं, फिल्म के आज के कमाई के आंकड़ें भी सामने आ चुके हैं। चलिए जानते हैं फिल्म ने आज कितना कलेक्शन किया...

Trending Videos
Baby John box office collection day 6 varun dhawan lowest earning than his flop films on first monday
बेबी जॉन - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn

आज का कलेक्शन
आज बॉक्स ऑफिस पर 'बेबी जॉन' का पहला सोमवार था, लेकिन आज की कमाई के आंकड़ों को देख यह साफ है कि मंडे टेस्ट में भी फेल हो चुकी है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 'बेबी जॉन' ने छठे दिन 1.11 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म को वीकएंड का भी फायदा नहीं मिला था। बीते दिन यानी रविवार को फिल्म ने 4.75 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, आज फिल्म के कलेक्शन में 57.07 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Baby John box office collection day 6 varun dhawan lowest earning than his flop films on first monday
बेबी जॉन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म की कुल कमाई
रिपोर्ट्स के अनुसार, 'बेबी जॉन' 160 करोड़ रुपये के बजट में बनी है, लेकिन यह अब तक बजट का 20 प्रतिशत हिस्सा भी नहीं निकाल पाई है। फिल्म की कुल कमाई अब 29.76 करोड़ रुपये हो चुकी है। चलिए 'बेबी जॉन' की अब तक की कमाई पर नजर डाले..

पहला दिन 11.25 करोड़ रुपये
दूसरा दिन 4.75 करोड़ रुपये
तीसरा दिन 3.65 करोड़ रुपये
चौथा दिन 4.25 करोड़ रुपये
पांचवां दिन 4.75 करोड़ रुपये
छठा दिन 1.11 करोड़ रुपये
कुल कमाई 29.76 करोड़ रुपये

Baby John box office collection day 6 varun dhawan lowest earning than his flop films on first monday
बेबी जॉन - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn

अपनी फिल्मों से पीछे वरुण धवन
पिछले पांच वर्षों में 'बेबी जॉन' वरुण धवन की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म है, लेकिन कलेक्शन के मामले में फ्लॉप साबित होने जा रही है। वरुण धवन की पिछली पांच फिल्मों के पहले सोमवार के कलेक्शन पर नजर डाले तो 'बेबी जॉन' आखिरी नंबर पर आती है।

फिल्में पहले सोमवार का कलेक्शन (करोड़ रुपये में)
सुई धागा: मेड इन इंडिया (2018)
जुग जुग जियो (2022) 4.82
स्ट्रीट डांसर 3डी (2020) 4.65 
भेड़िया (2022)  3.85 
कलंक (2019) 3.75
बेबी जॉन (2024) 1.11 

विज्ञापन
Baby John box office collection day 6 varun dhawan lowest earning than his flop films on first monday
बेबी जॉन - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn

'पुष्पा 2'-'मुफासा' से काफी पीछे बेबी जॉन

बेबी जॉन फिल्म 'पुष्पा 2' के चौथे सप्ताह के कलेक्शन को भी मात नहीं दे पा रही है, बल्कि उसके आधे तक भी नहीं पहुंच सकी। पुष्पा 2 का आज का कलेक्शन 4.42 करोड़ रुपये है। वहीं, मुफासा का आज का कलेक्शन 3.87 करोड़ रुपये है। वरुण धवन की 'बेबी जॉन' साउथ सुपरस्टार विजय की 2016 में आई तमिल ब्लॉकबस्टर फिल्म 'थेरी' का हिंदी रीमेक है। 'बेबी जॉन' में वरुण धवन के साथ कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, जैकी श्रॉफ जैसे कई कलाकार हैं। फिल्म में सलमान खान का भी कैमियो रोल है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed