वरुण धवन का करियर पिछले कुछ सालों से डांवाडोल ही चल रहा है। एक हिट की तलाश में अभिनेता ने पिछले साल क्रिसमस के मौके पर एक बड़ा दांव खेला और 'बेबी जॉन' के साथ अपने करियर को संजीवनी देने की कोशिश की। हालांकि, वरुण का यह प्रयास भी असफल ही रहा है। वरुण की इस फिल्म को रिलीज हुए दस दिन से ज्यादा हो गया है, लेकिन रोज के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों को देखकर ऐसा लगता है कि यह फिल्म अब जल्द ही सिनेमाघरों को अलविदा कहने वाली है। आइए जानते हैं कि बेबी जॉन ने 11वें दिन कितनी कमाई की है।
Baby John Box Office Day 11: वीकेंड पर बैठ गया 'बेबी जॉन' का भट्टा, 11वें दिन फिल्म की कमाई ने तोड़ा दम
वरुण धवन की फिल्म 'बेबी जॉन' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है। यह फिल्म वरुण के करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप साबित हुई है। यही नहीं, वीकेंड पर भी फिल्म की कमाई काफी सुस्त ही नजर आई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस तमिल फिल्म का है रीमेक
कालीस की निर्देशित 'बेबी जॉन' दलपति विजय-सामंथा रुथ प्रभु की 2016 की तमिल ब्लॉकबस्टर 'थेरी' का हिंदी रूपांतरण है। यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में संघर्ष कर रहा है। अब सिनेमाघरों में 'बेबी जॉन' ने अपने दूसरे वीकेंड में प्रवेश किया है।
Mufasa Collection Day 16: मुफासा को मिला वीकेंड का लाभ, फिल्म ने पकड़ी फिर से रफ्तार; जानें किया कितना कलेक्शन
रिलीज के बाद से ही आई कमाई में गिरावट
सैकनिल्क के अनुसार, बेबी जॉन ने अपनी रिलीज के दिन लगभग 11.25 करोड़ रुपये कमाए, जो पिछले पांच सालों में वरुण की सबसे बड़ी ओपनर है। अच्छी शुरुआत के बाद फिल्म ने सप्ताह के दिनों में कमाई में गिरावट देखी और अपने पहले सप्ताह में 32.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
वीकेंड पर भी नहीं सुधरी फिल्म की कमाई
वरुण की फिल्म की कमाई में भारी गिरावट आई और दूसरे शुक्रवार यानी 3 जनवरी को इसने एक दिन में सबसे कम कमाई की है। फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को लगभग 55 लाख रुपये कमाए, जिससे 10 दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 36.85 करोड़ रुपये हो गया। बात करें 11वें दिन के कलेक्शन की तो बेबी जॉन ने शनिवार यानी वीकेंड के दिन 52 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह फिल्म ने अब तक कुल 37.47 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
यह है फिल्म के फ्लॉप होने का कारण
कहा जा रहा है कि वरुण धवन की इस फिल्म के फ्लॉप होने का सबसे बड़ा कारण है कि ओरिजनल फिल्म थेरी का हिंदी डब वर्जन इंटरनेट पर मौजूद है। 180 करोड़ रुपये के बजट पर बनी 'बेबी जॉन' में सलमान खान ने भी कैमियो किया था। अब फिल्म की कमाई को देखकर ऐसा लगता है कि यह एक बड़ी फ्लॉप होने वाली है।