सब्सक्राइब करें

Bad Newz: विक्की के 'तौबा-तौबा' गाने को मिली कैटरीना कैफ की तारीफ, अभिनेता ने बताया इसे ऑस्कर जीतने जैसा अहसास

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Tue, 16 Jul 2024 09:23 AM IST
सार

विक्की कौशल और अभिनेत्री कैटरीना कैफ बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर कपल हैं। कैटरीना काफी अच्छी डांसर हैं, ऐसे में ये सवाल वाजिब है कि उन्हें अपने पति का गाना कैसा लगा। 

विज्ञापन
Bad Newz actor Vicky Kaushal got approval of his dance moves in Tauba Tauba from Katrina Kaif
विक्की कौशल-कटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम@katrinakaif

विक्की कौशल हिंदी सिनेमा के जाने-माने कलाकार हैं। उन्होंने अपनी बहुमुखी अभिनय क्षमता से लगातार दर्शकों का दिल जीता है। अब तक उनकी फिल्मों में उनके अभिनय के अलग-अलग रंग देखने को मिले हैं। इस बार अभिनेता अपनी आगामी फिल्म 'बैड न्यूज' को लेकर काफी चर्चा बटोर रहे हैं। इसका एक गाना तौबा-तौबा काफी वायरल हो चुका है, जिसमें अभिनेता के डांस मूव्स ने सबको दीवाना बना दिया है। लोग सोशल मीडिया पर उनके इस डांस को लगातार रीक्रिएट कर रहे हैं। हाल में ही अभिनेता ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि उनकी पत्नी को यह गाना कैसा लगा। 

Trending Videos
Bad Newz actor Vicky Kaushal got approval of his dance moves in Tauba Tauba from Katrina Kaif
विक्की कौशल-कटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम @katrinakaif @vickykaushal09

विक्की ने कैटरीना द्वारा उनके डांस को पसंद करने को लेकर एक मजेदार प्रतिक्रिया दी। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा," मैंने बस विसर्जन में डांस किया है और मैं कोई प्रशिक्षित डांसर नहीं हूं, इसलिए मुझे खुशी है कि कटरीना को तौबा तौबा में मेरा डांस पसंद आया। यह मेरे लिए किसी उपलब्धि से कम नहीं है। मुझे लगता है कि उन्हें यह पसंद आना मेरे लिए ऑस्कर की तरह है।" विक्की ने आगे बताया कि उन्हें कटरीना के प्रतिकिया के बाद राहत सी मिली। इसके अलावा उन्होंने कटरीना द्वारा दिए सलाह पर भी बात की, जिससे उन्हें ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन अपनी उर्जा और संयम बनाए रखने में मदद मिलती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bad Newz actor Vicky Kaushal got approval of his dance moves in Tauba Tauba from Katrina Kaif
विक्की कौशल-कटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम @vickykaushal09 @katrinakaif

Kill South Remake: साउथ में बनेगा निखिल भट की हिट फिल्म ‘किल’ का रीमेक, करण जौहर ने शुरू की तैयारी

Bad Newz actor Vicky Kaushal got approval of his dance moves in Tauba Tauba from Katrina Kaif
विक्की कौशल-कटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम @vickykaushal09 @katrinakaif

अभिनेता ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि वह अक्सर गानों का बहुत ज्यादा आनंद लेने लग जाते हैं। इसे लेकर एक बार उनसे कैटरीना ने कहा था कि उन्हें विक्की का ऐसे बहक जाना पसंद आता है, लेकिन यह वास्तविक जीवन में अच्छा लगता है। अगर कैमरा ऑन हो, तब उन्हें यह सही नहीं लगता। उन्होंने विक्की को सुझाव दिया कि जब कैमरा चल रहा हो, तो उन्हें पता रहना चाहिए उन्हें अपनी ऊर्जा को कब और कैसे उपयोग करना है और कितना भाव प्रकट करना है। अभिनेता ने स्वीकार करते हुए कहा कि वह गानों में डांस करते वक्त बहक जाते हैं, क्योंकि उन्हें इसमें काफी मजा आने लगता है। 
राधिका की विदाई में पिता के नहीं रुके आंसू, गले लगकर रो पड़ीं मां

विज्ञापन
Bad Newz actor Vicky Kaushal got approval of his dance moves in Tauba Tauba from Katrina Kaif
विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09

बात करें विक्की के वर्क फ्रंट की तो वह अपनी अगली फिल्म 'बैड न्यूज' में नजर आने वाले हैं। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन आनंद तिवारी ने किया है। फिल्म में उनके अलावा तृप्ति डिमरी, एमी विर्क और नेहा धूपिया भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 19 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा वह फिल्म 'छावा' में भी नजर आने वाले हैं। यह छत्रपति संभाजी महाराज के ऊपर आधारित है। इस फिल्म के अलावा वह संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' में भी काम कर रहे हैं, जिसमें वह रणबीर और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे। 
Camden Film Quarter: कैमडेन फिल्म क्वार्टर की योजना का अनावरण, लंदन में नए स्टूडियोज का होगा निर्माण

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed