सब्सक्राइब करें

Katrina Kaif: जर्मनी की वादियों का आनंद ले रही हैं कैटरीना कैफ, तस्वीर देख कर मचला पति विक्की कौशल का दिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Wed, 10 Jul 2024 03:37 PM IST
सार

मशहूर बॉलीवुड कलाकार कैटरीना कैफ और विक्की कौशल हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय कपल हैं। फैंस इन दोनों पति-पत्नी की जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। दोनों अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें साझा करते रहते हैं।

विज्ञापन
Bad Newz actor Vicky Kaushal gushing over his wife as Katrina Kaif uploaded a beautiful picture from Germany
विक्की कौशल-कैटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम

मशहूर बॉलीवुड कलाकार कैटरीना कैफ और विक्की कौशल हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय कपल हैं। फैंस इन दोनों पति-पत्नी की जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। दोनों अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें साझा करते रहते हैं। कैटरीना आखिरी बार पर्दे पर जनवरी 2024 में रिलीज हुई फिल्म मेरी क्रिसमस में साउथ के मशहूर अभिनेता विजय सेतुपति के साथ नजर आई थीं। इसके बाद से ही वह पर्दे पर नजर नहीं आई है। इस दौरान वह सोशल मीडिया पर भी बहुत ज्यादा सकिय नहीं रही हैं। हालांकि, आज यानी 10 जुलाई को उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जिस पर फैंस काफी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 


Anant-Radhika Love Story: बचपन का प्यार या जामनगर में हुए थे नैना चार? बेहद खास है अनंत-राधिका की लव स्टोरी

Trending Videos
Bad Newz actor Vicky Kaushal gushing over his wife as Katrina Kaif uploaded a beautiful picture from Germany
विक्की कौशल-कैटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री ने मई में अपने पति विक्की कौशल के जन्मदिन पर आखिरी पोस्ट किया था। इसके बाद से ही उन्होंने कोई नया पोस्ट नहीं साझा किया था। अब उनके इस नवीनतम पोस्ट पर फैंस तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। उनके द्वारा पोस्ट किए गए इस तस्वीर में वह पहाड़, खुला आसमान और प्रकृति की हरियाली से भरी सुदंरता के बीच खड़ी नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वह इस तस्वीर में बिना किसी मेकअप के धारीदार शर्ट और खुले बालों में नजर आ रही हैं। वह इस वक्त जर्मनी के म्यूनिख में हैं। उन्होंने इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा,"गुड मॉर्निंग।"

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)


Baahubali: बाहुबली की रिलीज को नौ साल हुए पूरे, तमन्ना भाटिया ने साझा कीं पर्दे के पीछे की तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन
Bad Newz actor Vicky Kaushal gushing over his wife as Katrina Kaif uploaded a beautiful picture from Germany
विक्की कौशल-कैटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री द्वारा पोस्ट साझा करते हुए उनके फैंस ने इस तस्वीर पर प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी। उनके इस पोस्ट पर फैंस काफी प्यार बरसा रहे हैं। ऐसे में कैटरीना के पति विक्की भी खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने इस तस्वीर पर एक प्यारा कमेंट किया है। उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कई दिल वाले इमोजी कमेंट किया। उनके अलावा कई फैंस ने भी अभिनेत्री की तारीफ की है। एक फैन ने लिखा," सादियों बाद आखिरकार आप दिख गईं।" एक और फैन ने लिखा,"आप बहुत खूबसूरत हैं।" 
लंदन में विंबलडन 2024 का आनंद लेते नजर आए सिद्धार्थ और कियारा, देखें तस्वीरें

Bad Newz actor Vicky Kaushal gushing over his wife as Katrina Kaif uploaded a beautiful picture from Germany
विक्की कौशल-कैटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम

वर्क फ्रंट की बात करें तो, कैटरीना कैफ को आखिरी बार श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी फिल्म 'मेरी क्रिसमस' में नजर आई थीं। वहीं, विक्की इन दिनों अपने अगली फिल्म 'बैड न्यूज' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह अभिनेत्री  तृप्ति दिमरी और पंजाबी गायक सह अभिनेता एमी विर्क के साथ नजर आने वाली हैं। इसके अलावा विक्की मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ भी नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही वह एक और फिल्म 'छावा' में छत्रपति संभाजी महाराज का ऐतिहासिक किरदार निभाने वाले हैं। 
Singham Again: रोहित शेट्टी ने साझा की जैकी श्रॉफ के साथ प्यारी तस्वीर, 'सिंघम अगेन' में आने वाले हैं नजर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed