फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Celebs: वकील का किरदार निभा कोर्ट रूम में की दमदार बहस, वर्षों बाद भी लोगो को याद है डायलॉग

Wed, 10 Jul 2024 03:36 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Wed, 10 Jul 2024 03:36 PM IST
विज्ञापन
Stars Who Played Advocate Role in Movies Amitabh Bachchan Kareena Kapoor Sunny Deol Rani Mukerji Akshay Kumar
इन कलाकारों ने फिल्मों में निभाया है वकील का किरदार - फोटो : अमर उजाला
न्यायपालिका का सबसे अहम भाग हैं वकील। वकील ही हैं जो कोर्ट रूम में बहस करके बेगुनाहों को सजा से बचाते हैं और वकील ही हैं जो अपराधियों को सजा दिलाते हैं। बॉलीवुड ने अपनी कई फिल्मों के माध्यम से वकीलों की जिंदगी और उनकी कार्यप्रणाली को दर्शाया है। हिंदी सिनेमा ने शुरू से ही वकीलों के मजबूत किरदार फिल्मों में गढ़े हैं। आज हम उन सितारों की बात करेंगे जिन्होंने फिल्मों में वकील की भूमिका निभाई है।  


 
Stars Who Played Advocate Role in Movies Amitabh Bachchan Kareena Kapoor Sunny Deol Rani Mukerji Akshay Kumar
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम
अमिताभ बच्चन
साल 2016 में आई फिल्म ‘पिंक’ में अमिताभ बच्चन ने वकील की दमदार भूमिका निभाई है। फिल्म में उन्होंने ‘एडवोकेट दीपक’ का किरदार निभाया है। इस फिल्म में वह अन्याय के खिलाफ लड़ते हुए दिखाई दिए हैं। हमेशा की तरह अपने अभिनय के लिए उन्हें खूब सराहना मिली। 
Baahubali: बाहुबली की रिलीज को नौ साल हुए पूरे, तमन्ना भाटिया ने साझा कीं पर्दे के पीछे की तस्वीरें
 
Stars Who Played Advocate Role in Movies Amitabh Bachchan Kareena Kapoor Sunny Deol Rani Mukerji Akshay Kumar
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम
करीना कपूर खान
बॉलीवुड की ‘बेबो’ यानी करीना कपूर खान भी वकील की भूमिका निभा चुकी हैं। फिल्म ‘ऐतराज’ में वह अपने पति को बचाने के लिए वकील बनी थीं। फिल्म में करीना ने जोरदार बहस की थी और अपने पति को गलत इल्जाम से बचा लिया था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Stars Who Played Advocate Role in Movies Amitabh Bachchan Kareena Kapoor Sunny Deol Rani Mukerji Akshay Kumar
सनी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम
सनी देओल
सनी देओल की फिल्म ‘दामिनी’ तो याद ही होगी आप सबको, इस फिल्म में वकील की भूमिका में सनी देओल ने धमाल मचा दिया था। कोर्ट रूम में बोला गया सनी देओल का डायलॉग आज भी लोगों को याद है। सनी देओल के प्रशंसक इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। 

 
विज्ञापन
Stars Who Played Advocate Role in Movies Amitabh Bachchan Kareena Kapoor Sunny Deol Rani Mukerji Akshay Kumar
रानी मुखर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम @ranimukherjeefp
रानी मुखर्जी
अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने फिल्म 'वीर-जारा' में एडवोकेट सामिया सिद्दीकी का रोल निभाया है। अभिनेत्री के किरदार को इस फिल्म में काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed