फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhaava: विक्की कौशल ने 'छावा' पर की दिल की बात, बताया- अपने करियर की बेहद खास फिल्म

Wed, 10 Jul 2024 11:22 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Wed, 10 Jul 2024 11:22 AM IST
सार

 हाल में ही विक्की ने इस फिल्म को बेहद खास बताया है और फिल्म की शूटिंग को लेकर बात की है। 

विज्ञापन
Bad Newz actor Vicky Kaushal talk about the release of his another film Chhaava also starring Rashmika Mandana
विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम

विक्की कौशल अपनी बहुमुखी अभिनय क्षमता के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। 'मसान', 'उरी', 'संजू', 'सैम बहादुर', 'मनमर्जियां' आदि इन सभी फिल्मों में उनकी बहुमुखी अभिनय क्षमता देखने को मिली है। इस वक्त वह अपनी एक और आगामी फिल्म की वजह से चर्चा में है। उनकी आगमी फिल्म 'बैड न्यूज' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में वह कॉमेडी करते नजर आने वाले हैं। हालांकि, इसके अलावा वह इन दिनों एक और फिल्म को लेकर व्यस्त हैं, जिसमें उनका किरदार इस फिल्म से बिलकुल अलग होने वाला है। 

Bad Newz actor Vicky Kaushal talk about the release of his another film Chhaava also starring Rashmika Mandana
विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम

'बैड न्यूज' को लेकर अभिनेता के फैंस काफी उत्साहित हैं। फिल्म का एक गाना 'तौबा-तौबा' भी इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके लिए उन्हें काफी सराहना भी मिल रही है। इसके अलावा वह इन दिनों एक वह एक और फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म का नाम छावा बताया जा रहा है। यह एक पीरियड ड्रामा होने वाली है, जिसमें उनके साथ मशहूर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी। इस फिल्म को लक्ष्मण उतरेकर निर्देशित कर रहे हैं। हाल में ही विक्की ने इस फिल्म को बेहद खास बताया है और फिल्म की शूटिंग को लेकर बात की है। 
TMKOC: भगवान के संकेत पर वापस घर लौटे 'तारक मेहता...' के 'सोढ़ी', बोले- मैंने यह पब्लिसिटी के लिए नहीं किया

Bad Newz actor Vicky Kaushal talk about the release of his another film Chhaava also starring Rashmika Mandana
विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम

विक्की ने अपनी आगामी फिल्म 'छावा' को बेहद खास फिल्म बताया है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म ने उन्हें शायद सबसे ज्यादा शारीरिक और भावनात्मक रूप से सबसे प्रभावित किया है। उन्होंने ने आगे कहा कि यह अपने आप में ड्रामा, इमोशन और हर चीज में एक दमदार फिल्म है। उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले कभी भी ऐसा कुछ करने की कोशिश नहीं की है। उन्हें फिल्म के ऐतिहासिक पहलू के अलावा 'शेक्सपियरियन ड्रामा' करने में काफी मजा आया है। उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित इस फिल्म को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि वह इसे दर्शकों के सामने लाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
क्या अनंत-राधिका के हल्दी समारोह में सलमान ने पहनी थी 20.87 करोड़ की घड़ी?

विज्ञापन
विज्ञापन
Bad Newz actor Vicky Kaushal talk about the release of his another film Chhaava also starring Rashmika Mandana
विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेता ने फिल्म कि रिलीज को लेकर बताया कि कि इसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है, लेकिन अभी ये पोस्ट प्रोडक्शन की प्रकिया में है। फिल्म में काफी सारे सीन में वीएफएक्स का उपयोग भी होना है। इसके अलावा उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि मशहूर संगीतकार एआर रहमान, फिलहाल इसके संगीत की रचना में व्यस्त हैं। इन सभी प्रकियाओं के पूरा हो जाने के बाद ही निर्माता फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर सकेंगे। अभिनेता के द्वारा दिए गए इस अपडेट के बाद से ही उनके फैंस की उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ गई है। 
सुहाना खान की सिंपलिसिटी ने जीत लिया फैंस का दिल

विज्ञापन
Bad Newz actor Vicky Kaushal talk about the release of his another film Chhaava also starring Rashmika Mandana
फिल्म बैड न्यूज का पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम

इस वक्त विक्की कौशल अपनी आगामी फिल्म 'बैड न्यूज' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म में उनके साथ तृप्ति दिमरी और पंजाबी गायक सह अभिनेता एमी विर्क भी नजर आने  वाले हैं। फिल्म सिनेमाघरों में जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का निर्माण करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शनंस ने किया है। 'बैड न्यूज' और 'छावा' के अलावा वह संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में भी काम कर रहे हैं, जहां वह आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे। 
Bad Newz: करण जौहर ने सनी देओल को लेकर साझा किया मजेदार पोस्ट, 'तौबा-तौबा' गाने से जुड़ा है वाकया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed