तृप्ति डिमरी इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'बैड न्यूज' की वजह से चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह अभिनेता विक्की कौशल और एमी विर्क के साथ नजर आ रही हैं। फिल्म में उन्हें काफी पसंद भी किया जा रहा है। हालांकि, अभिनेत्री की लोकप्रियता पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'एनिमल' से काफी तेजी से बढ़ी थी। उनकी इस फिल्म के अगले भाग का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल में ही एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री ने इसके अगले भाग 'एनिमल पार्क' को लेकर बात की है।
Tripti Dimri: आखिर कब तक रिलीज हो पाएगी एनिमल पार्क?, तृप्ति डिमरी ने कहा आएगी जरूर लेकिन..
हाल में ही एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री ने इसके अगले भाग 'एनिमल पार्क' को लेकर बात की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'एनिमल' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और फिल्म ने शानदार कमाई की थी। हालांकि, फिल्म को जितनी तारीफ मिली, उतनी ही आलोचनाएं भी झेलनी पड़ी थीं, लेकिन फिर भी इस फिल्म के अगले भाग का इंतजार करने वाले दर्शकों की संख्या काफी ज्यादा है। तृप्ति को फिल्म में उनके किरदार के लिए काफी प्यार मिला था। इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर लोग नेशनल क्रश तक बताने लगे थे। अब तृप्ति ने 'एनिमल पार्क' पर बात करते हुए कहा है कि उन्हें भी फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग शेड्यूल को लेकर कोई जानकारी नहीं है।
अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया है कि उन्हें भी इस फिल्म की शूटिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा," अभी के लिए, ईमानदारी से कहूं तो मैं भी दर्शकों की तरह ही अनजान हूं। मुझे नहीं पता कि यह कब शुरू होगी या इस की कहानी क्या है, मुझे बस इतना पता है कि ये फिल्म बनेगी, लेकिन कब यह मुझे नहीं पता।" इस दौरान अभिनेत्री ने फिल्म को मिली आलोचनाओं पर बात करते हुए कहा कि यह खेल का हिस्सा है और हर कलाकार को इससे गुजरना पड़ता है।
Lucky Baskhar: 'लकी भास्कर' से साई कुमार का लुक जारी, निर्देशक वेंकी के साथ पहले भी कर चुके हैं काम
बताते चलें कि 'एनिमल' फिल्म पिछले साल 1 दिसंबर, 2023 को रिलीज हुई थी। फिल्म पिता और पुत्र के रिश्ते पर आधारित थी, जिसके इर्द-गिर्द काफी सारी हिंसा दिखाई गई थी। फिल्म में रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। उनके अलावा रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी देओल आदि कलाकार भी नजर आए थे। फिल्म के अंत में पता लगता है कि रणबीर कपूर इस फिल्म के अगले भाग में दोहरे किरदार में नजर आने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने दुनिया भर में 900 करोड़ से अधिक की कमाई की थी।
Ryan Reynolds: 'डेडपूल' फुटेज लीक कराने में था रयान रेनॉल्ड्स का हाथ, लाई डिटेक्टर इंटरव्यू में सच किया कबूल
बात करें तृप्ति डिमरी के वर्क फ्रंट की तो फिलहाल वह अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'बैड न्यूज' की सफलता का आनंद ले रही हैं। इस फिल्म में वह विक्की कौशल और पंजाबी गायक सह अभिनेता एमी विर्क के साथ नजर आ रही हैं। इस फिल्म के बाद वह कार्तिक आर्यन के साथ 'भूल भुलैया 3' में नजर आएंगी। इसके अलावा वह 'विक्की विद्या का वो वाला प्यार' और 'धड़क 2' में भी नजर आने वाली हैं। 'धड़क 2' का निर्माण करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले किया जा रहा है।
Mamta Kulkarni: जब ड्रग्स मामले में आया था 90 के दशक की इस टॉप अभिनेत्री का नाम, जानें क्या था पूरा मामला?