अभिनेता विक्की कौशल, एमी विर्क और तृप्ति डिमरी जैसे सितारों से सजी फिल्म 'बैड न्यूज' ने रिलीज से पहले काफी ठीक-ठाक माहौल बनाया। इसके गाने 'जानम' ने तो मानो इंटरनेट पर आग ही लगा दी। गाने में तृप्ति और विक्की के बीच भर-भरकर इंटीमेट सीन परोसे गए। फिर 19 जुलाई को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई और अभी लगी हुई है। बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के मामले में फिल्म वैसी तो नहीं रही, जैसा माहौल बनाया था। लेकिन, इसे देखने दर्शक सिनेमाघरों का रुख जरूर कर रहे हैं। आज शनिवार को फिल्म ने कैसी कमाई की, आइए जानते हैं...
Bad Newz BO Day 9: एमसीयू के सुपरहीरो ने गिराई 'बैड न्यूज' की टीआरपी! आज इतने रुपये बटोर पाई विक्की की फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनंद तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को क्रिटिक्स से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। 19 जुलाई को फिल्म ने 8.3 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेकर खाता खोला। दूसरे दिन और तीसरे दिन कमाई और भी अच्छी रही और कलेक्शन क्रमशः 10.25 करोड़ और 11.15 करोड़ रुपये रहा। पहले सोमवार की परीक्षा फिल्म के लिए कड़ी रही और फिर इसके बाद कमाई भी गिरती रही।
पहले सप्ताह में 'बैड न्यूज' ने कुल 42.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। अब इस फिल्म को दूसरा सप्ताह चल रहा है। बॉक्स ऑफिस पर इसकी राह आसान नहीं है। एक तो प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन की मेगा बजट फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' पहले से कब्जा जमाए हुए है। उसके अलावा हिंसक दृश्यों वाली फिल्म कही जा रही 'किल' भी युवाओं का ध्यान खींच रही है। इन दोनों के बीच 'बैड न्यूज' का चलना अपने आप में चुनौती रही। अब रास्ते में एमसीयू के सुपरहीरो हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं अमेरिकी फिल्म 'डेडपूल और वूल्वरिन' की।
Raayan: 'रायन' की सफल शुरुआत से गदगद हुए प्रकाश राज, खास नोट लिख धनुष को दिया धन्यवाद
फिल्म 'बैड न्यूज' ने शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर 2.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। आज शनिवार को इसमें मामूली बढ़त दर्ज हुई है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक आज इस फिल्म ने 2.66 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का टोटल कलेक्शन कुल 47.66 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म का बजट 75 से 80 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
Kangana Ranaut: 'वामपंथियों ने इसे हाईजैक कर लिया,' कंगना ने की 'पेरिस ओलंपिक 2024' उद्घाटन समारोह की आलोचना
रिलीज का दूसरा 'सप्ताह' इसके लिए मुश्किलों भरा है और उसके बाद और भी फिल्में राह में रोड़ा बनकर आने वाली हैं। अगस्त की दूसरी तारीख को दो बॉलीवुड फिल्में आ रही हैं। अजय देवगन और तब्बू की 'औरों में कहां दम था' और जान्हवी कपूर की 'उलझ'। अब देखना होगा कि तीसरे सप्ताह तक फिल्म अपनी पकड़ बनाए रखती है या नहीं।
Sarfira Box Office Day 16: डेडपूल और वूल्वरिन के आगे 'सरफिरा' की बनी चकरघिन्नी, टिकट खिड़की से होने वाली है आउट