फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vicky Kaushal: विक्की को पसंद आया तापसी-सनी की फिर आई हसीन दिलरुबा का ट्रेलर, बोले- 'इसका इंतजार नहीं कर सकता'

Fri, 26 Jul 2024 03:24 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Fri, 26 Jul 2024 03:24 PM IST
सार

विक्की की स्टोरी पर प्रतिक्रिया देते हुए तापसी पन्नू ने लिखा, 'रूमी से रानी तक, तौबा तौबा।' वहीं सनी कौशल ने अपने भाई की स्टोरी को अपने इंस्टाग्राम पर साझा कर लिखा, 'पहला भाग अच्छा लगा है तो अभिमन्यु का इंतजार करो...और मजा आने वाला है।' 

विज्ञापन
Bad Newz Vicky Kaushal Praises Taapsee Pannu Vikrant Massey Sunny Kaushal Phir Aayi Hasseen Dillruba Trailer
फिर आई हसीन दिलरुबा, विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम

तापसी पन्नू, विक्रांत मैसी और सनी कौशल की आगामी फिल्म 'फिर आई हसीन दिलरुबा' दर्शकों के बीच खूब चर्चा में बनी हुई है। निर्माताओं ने हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है, जिसे दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद लोगों का उत्साह और बढ़ गया है। सनी के भाई और अभिनेता विक्की कौशल ने भी फिल्म के ट्रेलर की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि वे इसे देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते।

Bad Newz Vicky Kaushal Praises Taapsee Pannu Vikrant Massey Sunny Kaushal Phir Aayi Hasseen Dillruba Trailer
विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम @vickykaushal09

विक्की कौशल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फिल्म का ट्रेलर साझा किया है। अभिनेता ने ट्रेलर साझा कर लिखा, 'एक ही फिल्म में बहुत सारे पसंदीदा, पहले भाग में ट्विस्ट और टर्न बहुत पसंद आए। पहले से कहीं पागलपन भरा लग रहा है। इसका इंतजार नहीं कर सकता।' विक्की की स्टोरी को तापसी और सनी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है। 

Bad Newz Vicky Kaushal Praises Taapsee Pannu Vikrant Massey Sunny Kaushal Phir Aayi Hasseen Dillruba Trailer
फिर आई हसीन दिलरुबा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए तापसी पन्नू ने लिखा, 'रूमी से रानी तक, तौबा तौबा।' वहीं सनी कौशल ने अपने भाई की स्टोरी को अपने इंस्टाग्राम पर साझा कर लिखा, 'पहला भाग अच्छा लगा है तो अभिमन्यु का इंतजार करो...और मजा आने वाला है।' फिल्म के ट्रेलर में रानी और रिशु की झलक दिखाई गई है, जो अपने अतीत को पीछे छोड़ने की कोशिश करते हैं, लेकिन खुद को नई चुनौतियों के जाल में फंसा हुआ पाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bad Newz Vicky Kaushal Praises Taapsee Pannu Vikrant Massey Sunny Kaushal Phir Aayi Hasseen Dillruba Trailer
फिर आई हसीन दिलरुबा - फोटो : इंस्टाग्राम: @netflix_in

सनी कौशल के अभिमन्यु की एंट्री शहर के नए प्रेमी के रूप में होती है। वह उसे मूवी डेट पर चलने के लिए कहता है और दोनों जल्द ही एक-दूसरे से मिलना शुरू कर देते हैं। इस कहानी में और भी रोमांच भरते हैं ऑफिसर मृत्युंजय, जिन्हें मोंटू चाचा के नाम से भी जाना जाता है, जिन्हें जिमी शेरगिल ने निभाया है। फिल्म का ट्रेलर बेहद ही दिलचस्प है। 

विज्ञापन
Bad Newz Vicky Kaushal Praises Taapsee Pannu Vikrant Massey Sunny Kaushal Phir Aayi Hasseen Dillruba Trailer
फिर आई हसीन दिलरुबा - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

'फिर आई हसीन दिलरुबा' कनिका ढिल्लन द्वारा लिखित और सह-निर्मित है। यह जयप्रद देसाई द्वारा निर्देशित है। यह फिल्म 9 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। विक्की कौशल के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों तृप्ति डिमरी और एमी विर्क के साथ फिल्म बैड न्यूज में नजर आ रहे हैं। ये फिल्म 19 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। 

Riddhima Kapoor: दादा ऋषि कपूर से मिलता है राहा का चेहरा, रिद्धिमा ने की भतीजी की तारीफ, कहा- वह प्यारी हैं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed