हिमेश रेशमिया की फिल्म ‘बैडएस रवि कुमार’ सोशल मीडिया पर अपने डायलॉग की वजह से चर्चा का विषय बना हुआ है, लेकिन फिल्म को लेकर लोग केवल सोशल मीडिया पर ही रुचि दिखा रहे हैं। सिनेमाघरों में इसे देखने कम ही लोग पहुंच रहे हैं। फिल्म ने ओपनिंग तो ठीक-ठाक की लेकिन, दूसरे दिन इसका कलेक्शन धड़ाम से गिर गया। फिल्म ने पहले दिन की तुलना में बॉक्स ऑफिस से आधी कमाई की। आइए जानते हैं हिमेश रेशमिया की फिल्म ने दूसरे दिन कितना कलेक्शन किया।
Badass Ravi Kumar Collection Day 2: रवि कुमार की कुंडली में बैठा शनि, दूसरे दिन आधी हुई फिल्म की कमाई
Badass Ravi Kumar Collection Day 2: हिमेश रेशमिया की फिल्म ‘बैडएस रवि कुमार’ दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर मुंह के बल गिर पड़ी। पहले दिन की तुलना में इसने आधी कमाई की। आइए जानते हैं फिल्म का कलेक्शन…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘बैडएस रवि कुमार’ की दूसरे दिन की कमाई
हिमेश रेशमिया की फिल्म ‘बैडएस रवि कुमार’ ने बॉक्स ऑफिस से पहले दिन 2.75 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ शुरुआत की थी। यह एक संतोषजनक शुरुआत फिल्म के लिए थी। हालांकि, दूसरे दिन इसकी कमाई आधी हो गई। सैकनिल्क से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस से अब तक 1.08 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
‘बैडएस रवि कुमार’ की कुल कमाई
‘बैडएस रवि कुमार’ ने दो दिनों में बॉक्स ऑफिस से अपने बजट का 19 प्रतिशत कारोबार किया है। 20 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ने अब तक 3.83 करोड़ रुपये बॉक्स ऑफिस से जुटाए हैं। वीकेंड पर फिल्म के कारोबार का कम होना इसके लिए चिंता का विषय है।
हिमेश रेशमिया की पिछली पांच फिल्मों का कलेक्शन
अभिनेता और गायक हिमेश रेशमिया की पिछली पांच फिल्मों के कलेक्शन पर भी एक नजर डाल लेते हैं। हिमेश इससे पहले 'हैप्पी हार्डी एंड हीर', 'तेरा सुरूर', 'द एक्सपोज', 'दमादम' और 'कजरारे' में नजर आए थे। ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थीं।
| फिल्म | कलेक्शन |
| 'हैप्पी हार्डी एंड हीर | 13 लाख रुपये |
| तेरा सुरूर | 14.15 करोड़ रुपये |
| द एक्सपोज | 22.7 करोड़ रुपये |
| दमादम | 1.07 करोड़ रुपये |
| कजरारे | 1 लाख रुपये |
‘बैडएस रवि कुमार’ स्टार कास्ट
फिल्म की असली परीक्षा सोमवार को होगी। वीकेंड पर भी दर्शक इसमें कुछ खास रुचि नहीं दिखा रहे हैं। अब देखना है यह रविवार और सोमवार को कितना कलेक्शन करेगी। इसके स्टार कास्ट की बात करें तो हिमेश रेशमिया के अलावा फिल्म में कीर्ति कुलहरि, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा और प्रभुदेवा जैसे कलाकार शामिल हैं।