फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akshay Kumar: जिस किराये के घर में अक्षय ने गुजारा अपना बचपन, अब बनना चाहते हैं उसके मालिक, वजह कर देगी हैरान

Mon, 08 Apr 2024 01:29 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Mon, 08 Apr 2024 01:29 PM IST
सार


 

विज्ञापन
Bade Miyan Chote Miyan star Akshay Kumar want to buy his childhood rented house know the reason here
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को लेकर चर्चा में है। फिल्म रिलीज को तैयार है और उसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के दौरान अक्षय ने अपने बचपन के दिनों का याद किया और एक ऐसी योजना का खुलासा किया जो आज तक अधूरा है। यह योजना अक्षय के उस घर से जुड़ा हुआ है, जहां वे बचपन में पले-बढ़े। अक्षय ने इसके पीछे की जो वजह बताई वो आपका दिल छू लेगी।



 

Bade Miyan Chote Miyan star Akshay Kumar want to buy his childhood rented house know the reason here
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम

अक्षय कुमार इंडस्ट्री के उन अभिनेताओं में से जिनका कोई फिल्म बैकग्राउंड नहीं रहा है। एक मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाला अक्षय आज सिने जगत के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। अक्षय हमेशा अपनी पसंदीदा चीजों और लोगों को साथ लेकर आगे बढ़ना चाहते हैं। हाल ही में एक साक्षात्कार में अक्षय कुमार ने ऐसे ही योजना का खुलासा किया। अक्षय ने कहा वे उस घर को खरीदना चाहते हैं, जहां उन्होंने अपना बचपन बिताया था।

Bade Miyan Chote Miyan star Akshay Kumar want to buy his childhood rented house know the reason here
अक्षय कुमार - फोटो : social media

इसकी वजह का खुलासा करते हुए अक्षय ने कहा, 'मैंने डॉन बॉस्को पब्लिक स्कूल में पढ़ाई की, मैं जब भी वहां जाता हूं। मुझे बहुत खुशी महसूस होती है। मुझे अपने पुराने घर को भी देखना पसंद है। वे किराये पर था, जिसके लिए हम हर महीने 500 रुपये का किराया देते थे'। अक्षय ने आगे कहा, 'हाल ही में मुझे पता चला कि उस घर को फिर से रेनोवेट किया जा रहा है। मैंने घर के मालिक से कहा, मैं इसकी तीसरी मंजिल खरीदना चाहता हूं। मुझे इसे खरीदने में दिलचस्पी है'। इसके पीछे की वजह बताते हुए अक्षय ने कहा, 'मैं अपनी जड़ों से जुड़ा रहना चाहता हूं'। अक्षय ने अपने मां-पिता को याद करते हुए कहा, 'अब मेरे पास कोई नहीं है। मैं बस उस फ्लैट को खरीदना कर अपने पास रखना चाहता हूं'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bade Miyan Chote Miyan star Akshay Kumar want to buy his childhood rented house know the reason here
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय ने कहा, 'मुझे अब भी याद है कि मेरे पापा 9-6 बजे की नौकरी करते थे, मैं और मेरी बहन पापा के ऑफिस से लौटने का इंतजार करते थे। वहां एक अमरूद का पेड़ था और हम उससे फल तोड़ते थे। मैं आज भी हर महीने वहां जाता हूं और वहां से अमरूद तोड़ कर लाता हूं। मैं बस उस घर से जुड़ा रहना चाहता हूं'।

विज्ञापन
Bade Miyan Chote Miyan star Akshay Kumar want to buy his childhood rented house know the reason here
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय बीते साल 'ओएमजी 2' में नजर आए थे। अब अक्षय की आगामी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' रिलीज को तैयार है। फिल्म में अक्षय के साथ-साथ टाइगर श्रॉफ, पृथ्वीराज सुकुमारन, अलाया एफ, मानुषी छिल्लर जैसे कलाकार शामिल हैं। इसके अलावा अक्षय 'सरफिरा', 'सिंघम अगेन', 'स्काईफोर्स', 'वेलकम टू द जंगल', 'हेरा फेरी 3' जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed