Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bade Miyan Chote Miyan Star Prithviraj Sukumaran On Nepotism admitted it was easy for him to get first break
{"_id":"6610d569080585822b0d27b3","slug":"bade-miyan-chote-miyan-star-prithviraj-sukumaran-on-nepotism-admitted-it-was-easy-for-him-to-get-first-break-2024-04-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Prithviraj Sukumaran:'सरनेम की वजह से मिली पहली फिल्म, स्क्रीन टेस्ट भी नहीं हुआ', नेपोटिज्म पर बोले पृथ्वीराज","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Prithviraj Sukumaran:'सरनेम की वजह से मिली पहली फिल्म, स्क्रीन टेस्ट भी नहीं हुआ', नेपोटिज्म पर बोले पृथ्वीराज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sat, 06 Apr 2024 10:25 AM IST
पृथ्वीराज सुकुमारन साउथ के सबसे उम्दा अभिनेताओं में से एक हैं। सलार के बाद उनकी फिल्म 'द गोट लाइफ' रिलीज हो चुकी है। इस सर्वाइवल ड्रामा फिल्म में अभिनेता नजीब के किरदार में नजर आए हैं। फिल्म को लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म में अपनी शानदार अदाकारी के लिए पृथ्वीराज जमकर प्रशंसा बटोर रहे हैं। अब हाल ही में, पृथ्वीराज ने नेपोटिज्म पर खुलकर बात की है और बताया कि उनका फिल्मी करियर कैसा रहा है।
Trending Videos
2 of 5
पृथ्वीराज सुकुमारन
- फोटो : सोशल मीडिया
पृथ्वीराज अब अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ दिखाई देंगे। पृथ्वीराज दिवंगत मलयालम अभिनेता-निर्माता सुकुमारन के बेटे हैं। हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में पृथ्वीराज ने नेपोटिज्म पर खुलकर बात की और कहा कि उन्हें पहली फिल्म उनके सरनेम की वजह से ही मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
पृथ्वीराज सुकुमारन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पृथ्वीराज सुकुमारन ने अपने हालिया इंटरव्यू में यह स्वीकार किया कि उनके लिए पहला ब्रेक पाना आसान था। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह इस तथ्य को भी स्वीकार करते हैं कि जो लोग उनसे कहीं अधिक प्रतिभाशाली हैं, वे इंडस्ट्री में अवसर पाने का इंतजार कर रहे हैं।
4 of 5
पृथ्वीराज सुकुमारन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिनेता ने कहा, "फिल्म इंडस्ट्री में आना मेरे लिए आसान था। मुझे अपनी पहली फिल्म केवल मेरे सरनेम के कारण मिली। किसी ने नहीं सोचा था कि मैं एक अच्छा अभिनेता बनूंगा क्योंकि मैं किसी का बेटा था। मेरा स्क्रीन-टेस्ट भी नहीं किया गया था। इसलिए मैं एहसानमंद हूं। मैं केवल अपनी पहली फिल्म के लिए अपने सरनेम का आभारी हूं।"
विज्ञापन
5 of 5
पृथ्वीराज सुकुमारन
- फोटो : सोशल मीडिया
'अदुजीविथम- द गोट लाइफ' में पृथ्वीराज के अलावा अमला पॉल, जिमी जीन-लुई, शोभा मोहन, केआर गोकुल, तालिब अल बलुशी, रिक एबी और नाजर करुथेनी जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।