{"_id":"6610d35f080db16e6805e509","slug":"shah-rukh-khan-is-ed-sheeran-most-favourite-bollywood-star-know-what-the-singer-reveal-about-him-2024-04-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ed Sheeran: बॉलीवुड का यह सितारा एड शीरन का है सबसे पसंदीदा, सफर के दौरान अभिनेता की देखते थे खूब फिल्में","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Ed Sheeran: बॉलीवुड का यह सितारा एड शीरन का है सबसे पसंदीदा, सफर के दौरान अभिनेता की देखते थे खूब फिल्में
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभम शर्मा
Updated Sat, 06 Apr 2024 10:15 AM IST
सार
विज्ञापन
1 of 5
एड शीरन
Link Copied
दुनियाभर में अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाले एड शीरन हाल ही में भारत आए थे। इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड सितारों से मुलाकात की थी। इसके साथ ही उन्होंने किंग खान के साथ 'मन्नत' में भी एक शाम बिताई थी। हाल ही एड शीरन ने अपने यूट्यूब चैनल पर क्रिकेटर शुबमन गिल और कॉमेडियन तन्मय भट्ट के साथ एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें उन्होंने बताया कि बॉलीवुड में उनका पसंदीदा स्टार कौन है और वे फ्लाइट में सफर के दौरान अक्सर किस भारतीय अभिनेता की फिल्में देखना पसंद करते हैं।
Trending Videos
2 of 5
एड शिरीन-शुभमन गिल
- फोटो : इंस्टाग्राम
हाल ही में एड शीरन भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ मस्ती करते हुए भी नजर आए थे। अपने यूट्यूब चैनल पर एड शीरन ने वीडियो शेयर कर फैंस को अपनी भारत यात्रा की एक झलक भी दिखाई। बातचीत के दौरान एड शीरन ने बताया कि वे फ्लाइट में सफर के दौरान अक्सर सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्में देखना पसंद करते हैं। इस दौरान उन्होंने शाहरुख खान से मिलने की योजना के बारे में भी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
एड शिरीन-शुभमन गिल
- फोटो : इंस्टाग्राम
वीडियो में एड शीरन मुंबई के एक रेस्तरां में तन्मय भट्ट और शुभमन गिल के साथ भारतीय खाने का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान एड ने बताया कि वह पहले भी शाहरुख से मिल चुके हैं। उन्होंने किंग खान की काफी फिल्में देखी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।