बंगाली स्टार देव अधिकारी ने अपनी आगामी फिल्म 'बाघा जतिन' को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच अभिनेता ने 23 जून को फिल्म के फर्स्ट-लुक पोस्टर का अनावरण किया है। उनकी यह फिल्म स्वतंत्रता सेनानी जतींद्रनाथ मुखर्जी के जीवन पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन अरुण रॉय ने किया है। डायरेक्टर इस फिल्म पर पिछले 1.5 साल से काम कर रहे हैं।
Bagha Jatin: बायोपिक 'बाघा जतिन' के फर्स्ट लुक में पगड़ी पहने-राइफल थामे नजर आए देव, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देव ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'हुकुम-ए-अत्याचार को खत्म करने के लिए बहुत नहीं, बस एक शेर ही काफी है!'' हम पहेली बार के साथ भारत के धरती पुत्र बाघा जतिन की अमर कहानी को बड़े पर्दे पर ला रहे हैं! दुर्गा पूजा और नवरात्रि के शुभ अवसर पर देव एंटरटेनमेंट वेंचर्स की फ्रीडम फाइटर 'बाघा जतिन' की सबसे बड़ी प्रस्तुति आ रही है।'
शेयर किए गए इस पोस्टर में देव पगड़ी पहने और सेना की वर्दी में राइफल थामे हुए बेहद शानदार लुक दे रहे हैं। उनके इस लुक पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर प्यार बरसा रहे हैं। फिल्म का पोस्ट प्रशंसकों के बीच तुरंत हिट हो गया, जिसके बाद इस फिल्म के हिट होनी की उम्मीद जताई जा रही है।
हुकूमत-ए-जुल्म को ख़तम करने के लिए,
ढेर नहीं, बस एक शेर ही काफ़ी होता है!
भारतवर्ष के धरती पुत्र बाघा जतीन की अमर कहानी को बड़े पर्दे पर पहेली बार ले कर आ रहें हैं हम! दुर्गा पूजा और नवरात्रि के पावन उत्सव पर
Dev Entertainment Ventures' की सबसे बड़ी पेशकश स्वतंत्रता संग्रामी… pic.twitter.com/FVq8Ud9uv5
देव स्टार बायोपिक फिल्म बाघा जतिन 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। यह देव की दूसरी बायोपिक और ऐतिहासिक फिल्म है। उन्होंने इससे पहले फिल्म 'गोलोंदाज' में नागेंद्र प्रसाद सरबाधिकारी का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उन्होंने नागेंद्र प्रसाद की भूमिका निभाई, जिन्हें भारतीय फुटबॉल का जनक कहा जाता।
Rajeev Khandelwal: 'पुरुषों को नहीं मिलता महिलाओं जितना समर्थन', कास्टिंग काउच पर छलका राजीव खंडेलवाल का दर्द
बता दें कि देव को आखिरी बार फिल्म 'प्रोजापोटी' में देखा गया था। इस फिल्म में अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती भी अहम भूमिका में नजर आए थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर 'प्रधान' और 'ब्योमकेश ओ दुर्गो रहस्य' में नजर आने वाले हैं।
यह भी पढ़ें- Sanjay Dutt: जेल में इस तरीके से वेट लिफ्टिंग करते थे संजय दत्त, वर्कआउट कर बना ली थी बॉडी