फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BB OTT 2: बिग बॉस के घर में विवादों से नहीं डरते साइरस ब्रोचा, सम्मान को लेकर कॉमेडियन ने कही यह बात

Wed, 21 Jun 2023 05:06 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Wed, 21 Jun 2023 05:06 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss OTT 2 Cyrus Broacha say he is not afraid of controversies read what comedian said about reputation
साइरस ब्रोचा - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का शानदार आगाज हो चुका है। सलमान खान के इस विवादित शो में प्रतिभागी के तौर पर कॉमेडिन साइरस ब्रोचा की धमाकेदार एंट्री हुई है। सालों तक बिग बॉस के लिए संपर्क किए जाने के बाद, कॉमेडियन बिग बॉस ओटीटी 2 का हिस्सा बन गए हैं और उन्होंने इसे जीवन में एक नई चुनौती लेने वाला करार दिया है।

Bigg Boss OTT 2 Cyrus Broacha say he is not afraid of controversies read what comedian said about reputation
साइरस ब्रोचा - फोटो : सोशल मीडिया
एक मीडिया संस्थान से बातचीत के दौरान साइरस ब्रोचा ने अपनी जिंदगी के कुछ अनसुने किस्सों को साझा किया है। उन्होंने कहा कि “मैं साउथ मुंबई में पार्किंग का खर्च नहीं उठा सकता। मुझे पैसे कमाने के नए तरीके चाहिए थे। आप केवल पॉडकास्ट करके और समाचार चैनलों पर रहकर ही थोड़ी कमाई कर सकते हैं। इसके अलावा, यह अज्ञात को पार करने के बारे में है और इसलिए यह एक रोमांचक अवसर की तरह लग रहा था।" कॉमेडियन ने सलमान खान के शो में आने से पहले एक मीडिया संस्थान के साथ इंटरव्यू में बताया था।
Bigg Boss OTT 2 Cyrus Broacha say he is not afraid of controversies read what comedian said about reputation
साइरस ब्रोचा - फोटो : सोशल मीडिया
कॉमेडियन ने इसे अपने कम्फर्ट जोन से बाहर बताते हुए कहा कि जब वह एमटीवी पर शो कर रहे थे तो यह कुछ खास लोगों के लिए था। साइरस ने कहा कि यह शो पूरे भारत और अन्य देशों में भी पहुंचता है यह एक आकर्षक अवसर बनाता है। “मैं इस बात से परेशान नहीं हूं कि मैं अच्छा बनूंगा या नहीं, मैं मनोरंजन कर पाऊंगा या नहीं। मुझे केवल अपने मानसिक स्वास्थ्य की चिंता है। मैं कैमरे के सामने हर 15 मिनट में रोते हुए नहीं दिखना चाहता।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss OTT 2 Cyrus Broacha say he is not afraid of controversies read what comedian said about reputation
साइरस ब्रोचा - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे कहा कि उसके दो बच्चे हैं। उन्हें पता है कि 'युवा लोगों' को अच्छी तरह से कैसे संभालना है। उन्होंने कहा कि वह अपनी यात्रा को आसान बनाने के लिए कुछ समान विचारधारा वाले लोगों को खोजने की उम्मीद कर रहे हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या वह शो में अपनी छवि को लेकर चिंतित हैं, उन्होंने जवाब दिया, "क्या आपको लगता है कि बिग बॉस में आने से मेरी प्रतिष्ठा प्रभावित होगी? जिस दिन मैंने काम करना शुरू किया, उसी दिन मैंने अपनी प्रतिष्ठा खो दी। मुझे कोई डर नहीं है और मेरे दर्शक भी मुझे बहुत लंबे समय से जानते हैं।”

 
विज्ञापन
Bigg Boss OTT 2 Cyrus Broacha say he is not afraid of controversies read what comedian said about reputation
साइरस ब्रोचा - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 की शुरुआत 17 जून से जीओ सिनेमा पर हो चुकी है। शो शुरू होने के महज 24 घंटे के अंदर ही सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पुनीत सुपरस्टार उर्फ 'लॉर्ड' को कुछ घंटे के भीतर घर से बाहर कर दिया गया था। सलमान खान के इस शो में फलक नाज, जिया शंकर, मनीषा रानी समते कई प्रतिभागी शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 2: घर से बाहर होने के बाद सलमान खान पर भड़के पुनीत सुपरस्टार, गर्लफ्रेंड को लेकर कह दी यह बात


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed