फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vivek Dahiya: 'टीवी एक्टर के टैग ने बर्बाद कर दिया करियर', संघर्ष के दिनों को यादकर भावुक हुए विवेक

Wed, 21 Jun 2023 11:02 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 21 Jun 2023 11:02 AM IST
विज्ञापन
Vivek Dahiya Shares his Experience when he was not getting work in Films due to tag of Tv Actor
विवेक दहिया - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी जगत के जाने माने अभिनेता विवेक दहिया लंबे ब्रेक के बाद बड़े पर्दे पर अपना डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने ‘ये हैं मोहब्बतें’, ‘कवच-काली शक्तियों से’ और ‘कयामत की रात’ जैसे कई टीवी शो में अभिनय किया है। उन्होंने कई फेमस वेब शो में भी काम किया है। इन सब के बावजूद आज भी विवेक पर टीवी एक्टर का टैग लगता है। अब अभिनेता ने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए अपना दर्द बयां किया है।

Vivek Dahiya Shares his Experience when he was not getting work in Films due to tag of Tv Actor
विवेक दहिया - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले दिनों खबर आई थी कि विवेक जल्द ही बॉलीवुड में नजर आने वाले हैं। दरअसल, विवेक ‘चल जिंदगी’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। यह फिल्म एक रोड ट्रिप पर आधारित है। हालांकि, छोटे पर्दे से लेकर बॉलीवुड तक विवेक का सफर आसान नहीं था। शो ‘ये हैं  मोहब्बतें’ के बाद विवेक को काम मिलना बंद हो गया था और लंबे समय तक उन्हें खाली बैठना पड़ा था।

TKSS: जल्द ऑफ एयर होगा 'द कपिल शर्मा शो', कॉमेडी किंग के बाद चैनल पर यह टैलेंट शो करेगा दर्शकों मनोरंजन

Vivek Dahiya Shares his Experience when he was not getting work in Films due to tag of Tv Actor
विवेक दहिया - फोटो : सोशल मीडिया

संघर्ष के दिनों को याद कर विवेक ने कहा, ‘मैंने लगभग तीन साल छोटे पर्दे पर काम किया। बाद में अपनी पत्नी दिव्यांका के साथ एक रिएलिटी शो ‘नच बलिए’ में भी भाग लिया। उस शो से हमें लोकप्रियता तो मिली, लेकिन काम नहीं मिला। बाद में मैंने सोचा मैं बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार हूं। मेरे पास अपने कंधे पर एक फिल्म ले जाने की क्षमता है। अब काफी साल जब मैं बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार हुआ तो मुझे यह एहसास हुआ कि मुझ पर 'टीवी एक्टर' का ठप्पा लगा दिया गया है।’

Manisha Rani: 'घर से भागकर बैकग्राउंड डांसर के रूप में किया काम', बिग बॉस फेम मनीषा रानी का छलका दर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
Vivek Dahiya Shares his Experience when he was not getting work in Films due to tag of Tv Actor
विवेक दहिया - फोटो : सोशल मीडिया

विवेक ने आगे कहा, ‘मैंने इतने भी टीवी शोज नहीं किए हैं, जिस आधार पर मुझपर टीवी एक्टर का ठप्पा लगाया जाता है। मैं जब भी ऑडिशंस देने जाता तो प्रोड्यूसर्स कहते कि तुम्हारे अंदर क्षमता तो है, लेकिन तुम टीवी से हो। तुम्हें टीवी में काम नहीं करना चाहिए था।’ मुझसे कहा गया कि तीन-चार साल घर पर बैठो और ऑडिशन देते रहो।

Akanksha Puri: आकांक्षा ने किया मीका सिंह संग रिश्ते का खुलासा, 'बिग बॉस ओटीटी 2' के लिए मिला गायक का समर्थन

विज्ञापन
Vivek Dahiya Shares his Experience when he was not getting work in Films due to tag of Tv Actor
विवेक दहिया - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि विवेक अपनी आगामी फिल्म ‘चल जिंदगी’ को लेकर लगातार चर्चा में चल रहे हैं। इस फिल्म में अभिनेता दिग्गज गायक कुमार शानू की बेटी शैनन के साथ स्क्रीन साझा करते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा अब विवेक ने छोटे पर्दे से दूरी बना ली है और अब अपना करियर बॉलीवुड में ही बनाना चाहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed