Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bagheera Telugu Official Trailer Sriimurali Rukmini Dr Suri Prashanth Neel Hombale Films on YouTube
{"_id":"6715f5ef9c285168ac028e30","slug":"bagheera-telugu-official-trailer-sriimurali-rukmini-dr-suri-prashanth-neel-hombale-films-on-youtube-2024-10-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bagheera: 'बघीरा' के तेलुगु ट्रेलर में दिखा धांसू एक्शन, ऋतिक की 'कृष' की तरह मास्क लगाए नजर आए श्री मुरली","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Bagheera: 'बघीरा' के तेलुगु ट्रेलर में दिखा धांसू एक्शन, ऋतिक की 'कृष' की तरह मास्क लगाए नजर आए श्री मुरली
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Mon, 21 Oct 2024 12:05 PM IST
सार
डॉ. सूरी द्वारा निर्देशित और प्रशांत नील द्वारा लिखित 'बघीरा' का तेलुगु भाषा में ट्रेलर कुछ ही देर पहले रिलीज किया गया है। फिल्म के ट्रेलर ने तेलुगु प्रशंसकों का उत्साह बढ़ा दिया है। वादे के मुताबिक होम्बले फिल्म्स ने यूट्यूब पर 'बघीरा' का ट्रेलर आज 21 अक्तूबर को रिलीज कर दिया है।
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म बघीरा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
डॉ. सूरी द्वारा निर्देशित और प्रशांत नील द्वारा लिखित 'बघीरा' का तेलुगु भाषा में ट्रेलर कुछ ही देर पहले रिलीज किया गया है। फिल्म के ट्रेलर ने तेलुगु प्रशंसकों का उत्साह बढ़ा दिया है। वादे के मुताबिक होम्बले फिल्म्स ने यूट्यूब पर 'बघीरा' का ट्रेलर आज 21 अक्तूबर को रिलीज कर दिया है।
2 of 5
फिल्म बघीरा
- फोटो : सोशल मीडिया
रोरिंग स्टार श्री मुरली और रुक्मिणी वसंत अभिनीत यह फिल्म 31 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर प्रशंसकों को बेहद पसंद आ रहा है। यूट्यूब पर इसके ट्रेलर को एक घंटे के अंदर 1 लाख 47 हजार से ज्यादा के व्यूज मिल चुके हैं।
3 of 5
फिल्म बघीरा
- फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशक प्रशांत नील की फिल्म ‘बघीरा’ में श्री मुरली का एक सुपरहीरो के किरदार में साफ नजर आ रहे हैं, लेकिन उनका यह लुक बॉलीवुड फिल्म कृष से प्रभावित लग रहा है। कृष में ऋतिक रोशन ने कुछ ऐसा ही मास्क अपने चेहरे पर लगाया था। बहरहाल, फिल्म बघीरा का ट्रेलर श्री मुरली के प्रशंसकों को काफी पसंद आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म बघीरा
- फोटो : सोशल मीडिया
'बघीरा' एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में श्री मुरली एक पुलिस वाले का किरदार निभाएंगे, जो न्याय के लिए लड़ते हुए एक सुपरहीरो की भूमिका भी निभाते हैं। श्री मुरली के अलावा फिल्म में रुक्मिणी वसंत मुख्य भूमिका निभा में हैं। फिल्म में प्रकाश राज, रंगायन रघु और अच्युत कुमार भी अहम किरदार में नजर आएंगे। फिल्मांकन के दौरान, श्री मुरली को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा था, जिसमें एसीएल फटने जैसी चोटें भी शामिल थीं, जिसके कारण उन्हें महीनों तक सेट से दूर रहना पड़ा। इन कठिनाइयों के बावजूद, वह फिल्म के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध रहे और आज फिल्म बघीरा के ट्रेलर में उन्हें देखकर प्रशंसक बेहद खुश और फिल्म के लिए उत्साहित हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।