हिंदी फिल्मों की ज्यादातर कहानियां फिल्म के नायक, नायिका और खलनायक को ही ध्यान में लिखी जाती है। लेकिन इन फिल्मों में कुछ किरदार ऐसे भी होते है जो फिल्म में मुख्य किरदार निभाने वाले अभिनेता और अभिनेत्रियों पर भारी पड़ जाते है। इस हफ्ते रिलीज हुई फिल्म 'बस्तर द नक्सल स्टोरी' के साथ भी ऐसा ही हुआ। जिसने भी ये फिल्म देखी सबने फिल्म को एक ऐसी मां की कहानी बताया जिसका बेटा नक्सलियों के साथ चला जाता है। लेकिन, फिल्म का प्रचार अदा शर्मा को हीरोइन बताकर हुआ जबकि पूरी फिल्म में सर्वोच्च न्यायालय में उन्हीं के खिलाफ मुकदमा चलता रहता है। फिल्म में चर्चित कलाकारों से ज्यादा हाशिये पर रखे गए कलाकारों को शोहरत मिलने का ये पहला मामला नहीं है, लेकिन शुरूआत करते हैं, फिल्म ‘बस्तर द नक्सल स्टोरी’ से...
Indira Tiwari: इंदिरा को प्रचार से दूर रखने से ‘बस्तर’ को नुकसान, साइड हीरो के लाइमलाइट पाने के रोचक किस्से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा तिवारी
निर्माता विपुल अमृतलाल शाह और निर्देशक निर्देशक सुदीप्तो सेन की फिल्म ‘बस्तर द नक्सल स्टोरी’ में भले ही अदा शर्मा की लीड भूमिका है, लेकिन इस फिल्म में सबसे ज्यादा तालियां जिस एक अभिनेत्री को मिली हैं, वह हैं इंदिरा तिवारी। फिल्म का असली संघर्ष भी उन्हीं का किरदार झेलता है और ये उनका किरदार रत्ना ही है जो कहानी को उसके उपसंहार तक पहुंचाता है। फिल्म में इंदिरा तिवारी ने एक ऐसी आदिवासी महिला रत्ना कश्यप का किरदार निभाया है, जिसके पति को नक्सलियों ने सिर्फ इसलिए मार डाला क्योंकि उसने भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराने की हिम्मत की थी। तकरीबन सारे फिल्म समीक्षकों ने इंदिरा तिवारी को फिल्म की असली हीरोइन माना है और उनके अभिनय की खूब तारीफ की है।
आर माधवन
फिल्म 'शैतान' में देखा जाए तो फिल्म के हीरो अजय देवगन है, लेकिन पूरी वाहवाही अभिनेता आर माधवन लूट ले गए। पिछले महीने रिलीज हुई विकास बहल के निर्देशन में बनी यह फिल्म गुजराती फिल्म ‘वश’ की रीमेक है। इस फिल्म में आर माधवन ने एक तांत्रिक की भूमिका निभाई है जो एक किशोरी को वशीकरण से अपने वश में कर लेता है। आर माधवन ने इस फिल्म में कमाल का अभिनय किया है उन्होंने अपने किरदार को बहुत ही गहराई से निभाया है।
राजकुमार राव
18 अगस्त 2017 को रिलीज हुई फिल्म 'बरेली की बर्फी' में अभिनेता आयुष्मान खुराना की लीड भूमिका थी और अभिनेता राजकुमार राव साइड भूमिका में नजर आए थे। लेकिन इस फिल्म में रजकुमार राव ने प्रीतम विद्रोही की भूमिका अपनी शानदार एक्टिंग से लोगो के दिलों को जीत लिया था। अश्वनी अय्यर तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म के लिए अभिनेता राजकुमार राव को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फिल्मफेयर और स्क्रीन अवार्ड मिला था।
इरफान खान
निर्माता -निर्देशक विशाल भारद्वाज की फिल्म 'हैदर' (2014) में मुख्य भूमिका अभिनेता शाहिद कपूर की थी लेकिन छोटी सी ही भूमिका में पूरी लाइम लाइट दिवंगत अभिनेता इरफान खान लूट ले गए। इस फिल्म में इरफान खान ने रूहदार की भूमिका निभाई थी जिसके जरिए हैदर को अपने पिता के बारे में सुराग मिलता है। फिल्म में इरफान खान की एंट्री के पहले फिल्म बहुत ही धीमी लगती है, लेकिन उनके आते ही फिल्म का स्तर ऊंचा उठ जाता है। ऐसा लगता है कि काश इरफान खान का रोल और लंबा होता।