केंद्र सरकार के नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्रों को लेकर बनी नई रणनीति का असर अब जमीन पर भी दिखने लगा है। माओवादी नक्सलवादी गुट के लोगों को समाज में अलग थलग करने की कोशिशें कामयाब भी हो रही हैं और इसी भावना पर बनी फिल्म ‘बस्तर द नक्सल स्टोरी’ के सितारे और इसे बनाने वाले जब नक्सल प्रभावित राज्य छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर अपनी इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च करन पहुंचे तो काफी आशंकित भी रहे। लेकिन, बदले माहौल में और केंद्र व राज्य की नीतियों के चलते बदली सोच से इस फिल्म के कलाकारों को कहीं किसी तरह का विरोध का सामना नहीं करना पड़ा। उल्टे, ट्रेलर लॉन्च के पूरे कार्यक्रम के बाद फिल्म के निर्माता विपुल शाह को राज्य के लोगों ने खूब बधाइयां भी दीं।
Bastar The Naxal Story: छत्तीसगढ़वासियों ने भी माना नक्सली विकास में सबसे बड़ी बाधा, विपुल शाह ने जताया आभार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते साल की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शुमार फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के निर्माता व रचनात्मक निर्देशक विपुल शाह ने इस साल अपनी नई विचारोत्तेजक फिल्म ‘बस्तर द नक्सल स्टोरी’ पूरी कर ली है। 15 मार्च को रिलीज होने जा रही इस फिल्म के मुख्य कलाकारों में फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ की अदाकारा अदा शर्मा के अलावा इंदिरा तिवारी, शिल्पा शुक्ला, यशपाल शर्मा और विजय शामिल हैं। फिल्म की कहानी पुलिस महानिरीक्षक नीरजा माधवन की सियासत और सिस्टम के खिलाफ जाकर नक्सलियों के खिलाफ युद्ध छेड़ने की कहानी है और ये कहानी एक असल पुलिस अफसर की कहानी से प्रेरित बताई जाती है।
फिल्म के निर्माता विपुल शाह बताते हैं, ‘फिल्म ‘बस्तर द नक्सल स्टोरी’ के ट्रेलर को जिस तरह की प्रतिक्रियाएं मिली हैं, वे बहुत ही उत्साहवर्धक हैं। ट्रेलर हमने रायपुर मे रिलीज करने की तैयारी काफी पहले से कर ली थी और इसके लिए हमने मन इसलिए भी बनाया ताकि ये कहानी जिस सूबे की है, वहां के लोग इसे देखें और समझें कि उनके लिए सही क्या है और गलत क्या है। फिल्म का ट्रेलर देखने आए स्थानीय लोगों ने भी इसे खुलकर सराहा और माना कि नक्सलवाद ने उनके क्षेत्र क विकास को वैसा नहीं होने दिया, जैसा अब तक हो जाना चाहिए था।’
इस मौके पर अदा शर्मा ने लाल रंग की ड्रेस में लोगों का ध्यान खूब आकृष्ट किया। उनकी सहज, सुंदर और आकर्षक अदाओं ने कार्यक्रम में पहुंचे दर्शकों को इस बात को लेकर आश्चर्यचकित कर दिया कि इस सुंदरी ने ही फिल्म में खतरनाक दिख रही आईजी नीरजा माधवन का किरदार किया है। अदा ने इस फिल्म में इतना महत्वपूर्ण किरदार देने के लिए फिल्म के निर्माता विपुल शाह और निर्देशक सुदीप्तो सेन का आभार जताया।
फिल्म में दूसरा लीड रोल कर रहीं अभिनेत्री इंदिरा तिवारी इस मौके पर बिल्कुल अलग ही रूप में नजर आईं। फूलों वाली सफेद रंग की साड़ी और उसके मैचिंग के आभूषण पहने इंदिरा तिवारी ने इस किरदार को नक्सल प्रभावित क्षेत्र के लोगों का असली दर्द बताया। उन्होंने इस किरदार को इतनी दृढ़ता से गढ़ने के लिए फिल्म के निर्देशक सुदीप्तो सेन का आभार जताया और फिल्म के लेखक अमरनाथ झा के शोध और जमीनी काम को इसका मूल करार दिया।
Kriti Pulkit Love Story: 'पागलपंती' से शादी तक, कुछ ऐसी रही है कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट की लव स्टोरी