Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
BB OTT 2 Who is Jiya Shankar in Salman Khan Reality Show Bigg Boss OTT 2 know her career struggle film serials
{"_id":"648df840dce3112ee906bdcf","slug":"bb-ott-2-who-is-jiya-shankar-in-salman-khan-reality-show-bigg-boss-ott-2-know-her-career-struggle-film-serials-2023-06-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BB OTT 2: 'बिग बॉस ओटीटी 2' का हिस्सा बनीं रितेश देशमुख की हीरोइन जिया शंकर, बोल्ड अंदाज से मचाएंगी बवाल!","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
BB OTT 2: 'बिग बॉस ओटीटी 2' का हिस्सा बनीं रितेश देशमुख की हीरोइन जिया शंकर, बोल्ड अंदाज से मचाएंगी बवाल!
सीरियल समेत फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकीं एक्ट्रेस जिया शंकर, सलमान खान के जरिए होस्ट किए जा रहे कॉन्ट्रोवर्सियल-रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' का हिस्सा बन गई हैं। जिया को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी टीवी सीरियल 'मेरी हानिकारक बीवी' में डॉ इरावती पांडे का किरदार निभाकर हासिल हुई थी। इसके अलावा वह टीवी सीरीज 'काटेलाल एंड संस' में अपने सुशीला रुहैल सोलंकी के किरदार के लिए जानी जाती हैं। जिया अपने बोल्ड अंदाज से भी लोगों का दिल जीतती हैं। तो आइए, 'बिग बॉस ओटीटी 2' की इस कंटेस्टेंट्स के बारे में डिटेल में जान लेते हैं-
2 of 5
जिया शंकर
- फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई में जन्मीं जिया शंकर बचपन से ही एक्टिंग के दुनिया में कदम रखना चाहती थीं। महज 16 की उम्र में उन्होंने फिल्म और टीवी शोज के लिए ऑडिशन देना शुरू कर दिया था। जिया ने कई टेलीविजन कार्यक्रमों में कैमियो भूमिका भी निभाई। वहीं, एक्ट्रेस को पहला ब्रेक वर्ष 2013 की तेलुगू फिल्म 'एंथा अनडांगा उन्नावे' से मिला और इसके बाद वह कई तेलुगू और तमिल फिल्मों में नजर आईं।
3 of 5
जिया शंकर
- फोटो : सोशल मीडिया
जिया तकरीबन 10 वर्ष से मनोरंजन इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। एक्ट्रेस को हाल ही में रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की मराठी फिल्म 'वेद' में एक्टिंग करते देखा गया था। जिया, 'पिशाचिनी' शो में भी अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस अपने आकर्षक व्यक्तित्व और स्टाइलिश अंदाज से भी फैंस के दिलों पर राज करती हैं।
जिया वर्ष 2015 में कई टीवी शोज जैसे ट्विस्ट वाला लव, गुमराह और लव बाय चांस में नजर आईं। इसके अलावा उन्हें सीरियल क्वींस है हम, प्यार तूने क्या किया, मेरी हानिकारक बीवी, लाल इश्क, गुड नाइट इंडिया और पिशाचिनी में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाते देखा जा चुका है। सीरियल के साथ-साथ जिया ने ओटीटी पर भी अपनी किस्मत आजमाई। वह 'वर्जिन भास्कर' वेब सीरीज के दोनों भाग में दिखाई दी थीं।
जिया शंकर की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर नौ लाख 95 हजार लोग फॉलो करते हैं। वहीं जिया, सलमान खान के मोस्ट अवेटेड रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' का हिस्सा बन गई हैं। इस शो में एक्ट्रेस अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं। जिया ने शो में अपना हर रंग दिखाने की कमस खाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।