फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Adipurush: 'हनुमान जी बहरे थे क्या...?,' आदिपुरुष विवाद के बीच ओम राउत का पुराना ट्वीट वायरल

Sat, 17 Jun 2023 10:56 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 17 Jun 2023 10:56 PM IST
सार

'आदिपुरुष' विवाद के बीच ओम राउत का एक पुराना ट्वीट ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने भगवान हनुमान को लेकर कुछ ऐसा कहा है, जिस पर बवाल मच गया है। 

विज्ञापन
Was God Hanuman Deaf Om Raut old tweet goes viral amid Adipurush controversy Fans says it proves Hypocrisy
ओम राउत-आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया

ओम राउत की लेटेस्ट रिलीज फिल्म 'आदिपुरुष' इस समय जबर्दस्त लाइमलाइट में है। फिल्म पर 'रामायण' के किरदार को गलत तरीके से दिखाने और सीन्स के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। मूवी में कई भद्दे डायलॉग्स भी हैं, जिन पर फैंस खासा नाराज हैं। प्रभास स्टारर इस मूवी पर हिंदू धर्म की भावनाओं का ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए इसके बायकॉट की मांग की जा रही है। तमाम विवादों के बीच नेटिजन्स ने ओम राउत का एक पुराना ट्वीट ढूंढ निकाला है, जिसमें उनके जरिए हनुमान पर की गई टिप्पणी को लेकर लोग उनकी क्लास लगा रहे हैं। 

Was God Hanuman Deaf Om Raut old tweet goes viral amid Adipurush controversy Fans says it proves Hypocrisy
ओम राउत - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ओम राउत का यह ट्वीट वर्ष 2015 का है। कथित तौर पर राउत की तरफ से किए गए इस ट्वीट में लिखा हुआ है, 'क्या भगवान हनुमान बहरे थे? मेरे भवन के आसपास के लोग ऐसा सोचते हैं। खास तौर पर हनुमान जयंती पर जब लोग तेज ध्वनि में अप्रासंगिक गाने बजाते हैं।'

Was God Hanuman Deaf Om Raut old tweet goes viral amid Adipurush controversy Fans says it proves Hypocrisy
ओम राउत - फोटो : सोशल मीडिया

ओम राउत के इस पुराने वायरल ट्वीट ने सोशल मीडिया की हलचल बढ़ा दी है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है, 'धर्म का धंधा बनाना बंद कर दीजिए ओम राउत जी।' दूसरे ने लिखा है, 'यह इंसान पल-पल अपने रंग और बयान बदलता है।' 

Adipurush: कंगना रणौत ने लगाई आदिपुरुष की क्लास? बोलीं- 'राम का नाम बदनाम न करो'

विज्ञापन
विज्ञापन
Was God Hanuman Deaf Om Raut old tweet goes viral amid Adipurush controversy Fans says it proves Hypocrisy
ओम राउत - फोटो : सोशल मीडिया

ओम राउत का वायरल ट्वीट देखकर एक अन्य यूजर ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा है, 'हिंदू देवताओं पर ऐसे विचार रखने वाले लोगों से हम रामायण पर एक अच्छी फिल्म बनाने की उम्मीद कैसे कर सकते हैं? आदिपुरुष हमारे इतिहास को विकृत करने और युवा पीढ़ी को उनकी जड़ों से अलग करने की बॉलीवुड की स्पष्ट साजिश है।'

OMG 2: अक्षय कुमार की फिल्म 'ओह माय गॉड 2' के टीजर पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब देखने को मिलेगी कहानी की झलक?

विज्ञापन
Was God Hanuman Deaf Om Raut old tweet goes viral amid Adipurush controversy Fans says it proves Hypocrisy
ओम राउत - फोटो : सोशल मीडिया

तमाम विरोध के बावजूद 'आदिपुरुष' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। मूवी ने अपनी रिलीज डे पर 86.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, इसने दूसरे दिन 60 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि, आलोचनाओं के बीच यह भी खबर आ रही है कि तमाम लोग बुक की गई टिकट को भी कैंसिल करा रहे हैं, जिससे मेकर्स को तगड़ा झटका लग सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed