😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Ben Affleck was seen with american leader rfk's daughter Kick Kennedy amid divorce with Jennifer Lopez
{"_id":"66cab2bc6c0d92f3750319d2","slug":"ben-affleck-was-seen-with-american-leader-rfk-s-daughter-kick-kennedy-amid-divorce-with-jennifer-lopez-2024-08-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ben Affleck: अमेरिकी नेता की बेटी के साथ घूमते दिखे बेन एफ्लेक, हाल ही में, जेनिफर लोपेज से हुए थे अलग","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Ben Affleck: अमेरिकी नेता की बेटी के साथ घूमते दिखे बेन एफ्लेक, हाल ही में, जेनिफर लोपेज से हुए थे अलग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Sun, 25 Aug 2024 09:57 AM IST
सार
बेन एफ्लेक और जेनिफर लोपेज अपने तलाक को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। 20 अगस्त को जेनिफर ने एलए काउंटी सुपीरियर कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की थी। दोनों ने शादी के दो साल बाद ही अलग होने का फैसला किया है। इसी बीच, अब बेन एफ्लेक को किसी नए इंसान के साथ देखा गया है।
बेन एफ्लेक और जेनिफर लोपेज अपने तलाक को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। 20 अगस्त को जेनिफर ने एलए काउंटी सुपीरियर कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की थी। दोनों ने शादी के दो साल बाद ही अलग होने का फैसला किया है। इसी बीच, अब बेन एफ्लेक को किसी नए इंसान के साथ देखा गया है।
बेन एफ्लेक को किक कैनेडी के साथ देखे जाने की खबर सामने आई है। किक कैनेडी, रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर की बेटी हैं, जो अमेरिकी राजनेता है और कैनेडी परिवार से आते हैं। हिंदुस्तान टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, बेन एफ्लेक और किक कैनेडी को एक नहीं, बल्कि कई जगहों पर साथ देखा गया है।
बेन एफ्लेक और किक कैनेडी के रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी तो फिलहाल सामने नहीं आई हैं, लेकिन उनके बेवर्ली हिल्स होटल समेत कई जगहों पर साथ दिखने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों के बीच कुछ तो पक रहा है।
किक कैनेडी वैसे तो राजनीतिक परिवार से आती हैं, लेकिन उन्होंने इससे दूरी बनाते हुए अभिनय की दुनिया में जाने का फैसला किया। किक की उम्र 36 साल है। वहीं, बेन एफ्लेक 52 साल के हैं। किक कैनेडी फियर एंड लोथिंग ऑफ द एस्पेन, हेवन्स पॉइंट, द न्यूजरूम, समिट ऑन द समिट और टीचर ऑफ द ईयर समेत कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक की बात करें तो दोनों ने साल 2022 में शादी की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने एक ही साल में दो बार शादी की थी। दोनों ने साल 2003 में मार्टिन ब्रेस्ट की रोमांटिक फिल्म 'गिगली' में काम किया था। इसके बाद उन्होंने 2004 में केविन स्मिथ की कॉमेडी फिल्म 'जर्सी' में भी उनकी जोड़ी नजर आई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X