{"_id":"698617d57c805824e501d86c","slug":"bhabiji-ghar-par-hain-fun-on-the-run-box-office-collection-on-opening-day-2026-02-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhabiji Ghar Par Hain Collection: 'वध 2' के आगे कैसी रही 'भाबीजी घर पर हैं' की शुरुआत, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Bhabiji Ghar Par Hain Collection: 'वध 2' के आगे कैसी रही 'भाबीजी घर पर हैं' की शुरुआत, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन
Fri, 06 Feb 2026 10:03 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Fri, 06 Feb 2026 10:03 PM IST
सार
Bhabiji Ghar Par Hain Fun on the Run Box Office: 'भाबीजी घर पर हैं: फन ऑन द रन' आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। आइए जानते हैं इस फिल्म ने 'वध 2' के मुकाबले कितना कलेक्शन किया है?
विज्ञापन
भाबीजी घर पर हैं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी के मशहूर सीरियल 'भाबीजी घर पर हैं' की तर्ज पर बनी फिल्म को आज सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। इसका नाम 'भाबीजी घर पर हैं: फन ऑन द रन' है। फिल्म का टेस्ट वही है जो सीरियल का है। इसमें पड़ोसियों की तकरार, गलतफहमियां और हल्की-फुल्की कॉमेडी है। इसके पहले दिन का कलेक्शन सामने आने लगा है। आइए जानते हैं बॉक्स ऑफिस पर इसकी ओपनिंग कैसी रही?
फिल्म 'भाबीजी घर पर हैं: फन ऑन द रन' रिव्यू
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
'भाबीजी घर पर हैं' का कलेक्शन
फिल्म 'भाबीजी घर पर हैं: फन ऑन द रन' का निर्देशन शशांक बाली ने किया है। इसमें आसिफ शेख के अलावा रोहिताश गौर, शुभांगी अत्रे, विदिशा श्रीवास्तव, सानंद वर्मा, योगेश त्रिपाठी, दिनेश लाल यादव (निरहुआ), मुकेश तिवारी, रवि किशन और बृजेंद्र काला हैं। खबर लिखे जाने तक इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 22 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।
Bhabiji Ghar Par Hain Movie Review: नॉस्टैल्जिया मजबूत पर टीवी वाले फॉर्मूला से बाहर नहीं निकल पाती यह फिल्म

कैसी ही कमाई?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'भाबीजी घर पर हैं: फन ऑन द रन' का बजट 10 करोड़ रुपये है। इस लिहाज से फिल्म का कलेक्शन औसत से कम है। कोई भी फिल्म अगर ओपनिंग डे पर अपनी लागत का 10 प्रतिशत कमाती है तो इसे औसत कलेक्शन माना जाता है। अगर इससे ऊपर कमाती है तो इसे अच्छा कलेक्शन माना जाता है। औसत कलेक्शन के लिए फिल्म को पहले दिन 1 करोड़ रुपये कमाना होगा।

बॉक्स ऑफिस पर किससे है मुकाबला?
फिल्म 'भाबीजी घर पर हैं: फन ऑन द रन' का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर 'वध 2' से है। यह फिल्म भी आज ही रिलीज हुई है। पहले दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 31 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। जसपाल सिंह संधू के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नीना गुप्ता, संजय मिश्रा, योगिता बिहानी, कुमुद मिश्रा, अक्षय डोगरा और शिल्पा शुक्ला हैं।

- फोटो : यूट्यूब
'भाबीजी घर पर हैं: फन ऑन द रन' की कहानी
'भाबीजी घर पर हैं: फन ऑन द रन' की कहानी विभूति मिश्रा और मनमोहन तिवारी के परिवारों की एक रोड ट्रिप से शुरू होती है। शुरुआत तो सामान्य लगती है, लेकिन धीरे-धीरे यह यात्रा कई गलतफहमियों, भागदौड़, गैंगस्टर ट्रैक और हल्के हॉरर ट्विस्ट में तब्दील हो जाती है। अंगूरी भाभी को लेकर पैदा हुआ 'हॉरर' एंगल फिल्म में अचानक रोमांच जोड़ता है। वहीं विभूति और तिवारी की लगातार टकराहट ह्यूमर को गति देती रहती है।