फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bharti Singh: भारती सिंह का यूट्यूब चैनल हुआ हैक, कॉमेडियन ने पोस्ट साझा कर लगाई मदद की गुहार

Thu, 18 Jul 2024 01:21 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 18 Jul 2024 01:21 PM IST
विज्ञापन
Bharti Singh taking to her Instagram stories reveals that her channel has been hacked Asks For Help
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया - फोटो : इंस्टाग्राम @bharti.laughterqueen

टेलीविजन की लाफ्टर क्वीन भारती सिंह को आज कौन नहीं जानता। जमीन से उठकर आसमान तक पहुंचने का सफर भारती ने बड़ी मुश्किलों से तय किया है। अपने मजेदार चुटकुलों और ह्यूमर के लिए पहचानी जाने वाली अभिनेत्री पिछले कई वर्षों से देशभर के लोगों को हंसाने का काम कर रही हैं। भारती रिएलिटी शोज के साथ-साथ यूट्यूब पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। अब हाल ही में, अभिनेत्री ने साझा किया है कि उनका यूट्यूब चैनल हैक हो गया है और इसके लिए उन्होंने मदद की गुहार भी लगाई है।

Bharti Singh taking to her Instagram stories reveals that her channel has been hacked Asks For Help
भारती सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @bharti.laughterqueen

भारती सिंह मनोरंजन की दुनिया में एक लोकप्रिय नाम रही हैं। भारती वर्तमान में टीवी शो के लाफ्टर शेफ की मेजबानी कर रही हैं। कॉमेडियन ने आज अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर यूट्यूब से मदद की गुहार लगाई है।

Bharti Singh taking to her Instagram stories reveals that her channel has been hacked Asks For Help
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया - फोटो : इंस्टाग्राम @bharti.laughterqueen

भारती ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर खुलासा किया कि उनका चैनल हैक हो गया है। भारती ने बताया कि जब चैनल की जानकारी यानी उनके चैनल का नाम बदला गया था, तब उन्होंने पहले भी चिंता जताई थी। और अब, जब उनका चैनल हैक हो गया है, तो उन्होंने यूट्यूब इंडिया से मदद की गुहार लगाई है और साथ ही अपने कंटेंट को सुरक्षित रखने का भी आग्रह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bharti Singh taking to her Instagram stories reveals that her channel has been hacked Asks For Help
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया - फोटो : इंस्टाग्राम @bharti.laughterqueen

भारती लिखती हैं, ''हम एक गंभीर समस्या का सामना कर रहे हैं। यूट्यूब पर हमारा पॉडकास्ट चैनल हैक हो गया है। हमने चैनल का नाम और वीडियो बदले जाने से पहले ही एक मुद्दा उठाया है। हमें अपना चैनल वापस पाने और उसे सुरक्षित करने के लिए आपकी तत्काल सहायता की आवश्यकता है।"

विज्ञापन
Bharti Singh taking to her Instagram stories reveals that her channel has been hacked Asks For Help
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया - फोटो : इंस्टाग्राम @bharti.laughterqueen

भारती के पॉडकास्ट की बात करें तो, लाफ्टर शेफ फेम भारती अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ लोकप्रिय हस्तियों के साथ बातचीत करती नजर आई हैं। हालांकि, मनोरंजन बीट की बात करें तो भारती ने एल्विश यादव, अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियों कृतिका और पायल, अवनीत कौर, जन्नत जुबैर, कृष्णा अभिषेक और कई अन्य लोगों के साथ बातचीत की है।

Ridhima Pandit: शुभमन गिल से शादी करने पर फिर आया रिद्धिमा पंडित का जवाब, इस बार क्रिकेटर को बता दिया क्यूट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed