Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
TV actress Ridhima Pandit once again reply on marrying Shubman Gill this time she called the cricketer cute
{"_id":"6698c74aed3630152f0f2481","slug":"tv-actress-ridhima-pandit-once-again-reply-on-marrying-shubman-gill-this-time-she-called-the-cricketer-cute-2024-07-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ridhima Pandit: शुभमन गिल से शादी करने पर फिर आया रिद्धिमा पंडित का जवाब, इस बार क्रिकेटर को बता दिया क्यूट","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Ridhima Pandit: शुभमन गिल से शादी करने पर फिर आया रिद्धिमा पंडित का जवाब, इस बार क्रिकेटर को बता दिया क्यूट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Thu, 18 Jul 2024 01:14 PM IST
सार
टीवी अभिनेत्री रिद्धिमा पंडित का नाम भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ जुड़ता रहा है। दोनों की शादी की खबरें तेजी से फैली थी। यह चर्चा जोरों पर रही है कि रिद्धिमा और शुभमन गिल दिसंबर 2024 में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। अब इन तमाम बातों पर एक बार फिर से अभिनेत्री रिद्धिमा पंडित ने अपनी ओर से जवाब दे देते हुए स्थिति को साफ कर दिया है।
विज्ञापन
1 of 5
रिद्धिमा पंडित और शुभमन गिल
- फोटो : इंस्टाग्राम @ridhimapandit/@shubmangill
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
टीवी अभिनेत्री रिद्धिमा पंडित का नाम भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ जुड़ता रहा है। दोनों की शादी की खबरें तेजी से फैली थी। यह चर्चा जोरों पर रही है कि रिद्धिमा और शुभमन गिल दिसंबर 2024 में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। अब इन तमाम बातों पर एक बार फिर से अभिनेत्री रिद्धिमा पंडित ने अपनी ओर से जवाब देते हुए स्थिति को साफ कर दिया है।
2 of 5
रिद्धिमा पंडित
- फोटो : इंस्टाग्राम @ridhimapandit
फिल्मी ज्ञान को दिए एक साक्षात्कार में रिद्धिमा पंडित ने शुभमन गिल से शादी की खबरों को सिरे से खारिज करते हुए इसे झूठ करार दिया है। उन्होंने कहा कि वो शुभमन गिल को जानती भी नहीं हैं। उन्होंने आगे कहा कि उनका मानना है कि शुभमन एक अच्छे खिलाड़ी हैं, लेकिन वो उन्हें जानती नहीं हैं। रिद्धिमा ने चर्चाओं को खारिज तो जरुर किया, लेकिन शुभमन गिल को क्यूट भी बता डाला।
3 of 5
रिद्धिमा पंडित
- फोटो : इंस्टाग्राम @ridhimapandit
रिद्धिमा पंडित ने साक्षात्कार में कहा कि जब कभी उनकी मुलाकात शुभमन गिल से होगी तो वो दोनों के दोनों इस शादी वाली बात पर हंसेंगे। रिद्धिमा पंडित ने अपनी बात को दोहराते हुए कहा कि दुर्भाग्य से, उनकी और शुभमन गिल की शादी जैसा कुछ नहीं होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रिद्धिमा पंडित
- फोटो : इंस्टाग्राम @ridhimapandit
रिद्धिमा पंडित ने मई महीने में भी अपनी और शुभमन गिल की शादी की खबरों पर टिप्पणी की थी। उस वक्त उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है। वीडियो में रिद्धिमा कह रही थी कि उन्हें कई पत्रकारों के फोन आ रहे हैं, जो शादी के बारे में पूछ रहे थे, लेकिन वो शादी नहीं कर रही हैं और अगर उनकी जिंदगी में ऐसा कुछ भी अहम काम हो रहा होगा तो वो खुद इस बात की घोषणा करेंगी।
रिद्धिमा पंडित
- फोटो : इंस्टाग्राम @ridhimapandit
रिद्धिमा पंडित टीवी सीरियल 'बहू हमारी रजनीकांत', 'खतरा खतरा खतरा', हैवान, द ड्रामा कंपनी और हम में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वो डांस चैंपियन में भी नजर आई थीं। उन्हें वेब सीरीज 'यो के हुआ ब्रो' में भी देखा गया था। उन्हें असली पहचान 'बहू हमारी रजनीकांत' में रजनी का किरदार निभाने के बाद मिली थीं। रिद्धिमा 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 9' की सेकंड रनर अप भी रह चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।