{"_id":"6698c51ed54f2a316102b672","slug":"ram-charan-soon-seen-in-director-krishna-vamsi-film-he-says-readies-a-super-script-for-the-actor-2024-07-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ram Charan: महेश बाबू के बाद राम चरण के साथ फिल्म बनाएंगे कृष्णा वामसी! अभिनेता के लिए तैयार है सुपर स्किप्ट","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Ram Charan: महेश बाबू के बाद राम चरण के साथ फिल्म बनाएंगे कृष्णा वामसी! अभिनेता के लिए तैयार है सुपर स्किप्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Thu, 18 Jul 2024 01:11 PM IST
सार
पसुपुलेटी वेंकट बंगाराजू , जिन्हें सभी कृष्णा वामसी के नाम से जानते हैं। कृष्णा एक भारतीय फिल्म निर्देशक, निर्माता और कोरियोग्राफर हैं, जो मुख्य रूप से तेलुगु सिनेमा में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। कृष्णा ने अपने करियर की शुरुआत राम गोपाल वर्मा के सहायक निर्देशक के रूप में की थी। उन्होंने फिल्म 'गुलाबी' से अपने निर्देशन की शुरुआत की थी। 1996 में, उन्होंने 'निन्ने पेल्लादता' फिल्म का निर्देशन किया, जो उस समय की सबसे अधिक कमाई करने वाली तेलुगु फिल्मों में से एक थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कृष्णा जल्द ही अब राम चरण के साथ एक धमाकेदार फिल्म लेकर आ सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
राम चरण-कृष्णा वामसी
- फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan, krishnavamsiofficial
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पसुपुलेटी वेंकट बंगाराजू , जिन्हें सभी कृष्णा वामसी के नाम से जानते हैं। कृष्णा एक भारतीय फिल्म निर्देशक, निर्माता और कोरियोग्राफर हैं, जो मुख्य रूप से तेलुगु सिनेमा में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। कृष्णा ने अपने करियर की शुरुआत राम गोपाल वर्मा के सहायक निर्देशक के रूप में की थी। उन्होंने फिल्म 'गुलाबी' से अपने निर्देशन की शुरुआत की थी। 1996 में, उन्होंने 'निन्ने पेल्लादता' फिल्म का निर्देशन किया, जो उस समय की सबसे अधिक कमाई करने वाली तेलुगु फिल्मों में से एक थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कृष्णा जल्द ही अब राम चरण के साथ एक धमाकेदार फिल्म लेकर आ सकते हैं।
2 of 5
राम चरण-कृष्णा वामसी
- फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan, krishnavamsiofficial
फिल्म 'अंतःपुरम', 'मुरारी' और 'निन्ने पेल्लादथा' जैसी शानदार फिल्मों के निर्देशन के लिए प्रसिद्ध कृष्णा वामसी अपनी फिल्म 'मुरारी' की फिर से रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उनकी फिल्म 'मुरारी' एक बार फिर से 9 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म 'मुरारी' में महेश बाबू ने मुख्य भूमिका निभाई थी। निर्देशक कृष्णा ने महेश बाबू की मुरारी की फिर से रिलीज को लेकर चर्चा के बीच एक्स अकाउंट पर प्रशंसकों से बात करते हुए उन्होंने राम चरण के साथ एक फिल्म के बारे में बात की। कृष्णा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है, जिस पर साफ लिखा दिखाई दे रहा है कि उन्होंने पैन इंडिया स्टार राम चरण के लिए एक धमाकेदार स्क्रिप्ट लिखी है।
3 of 5
राम चरण
- फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर कृष्णा वामसी ने राम चरण के लिए एक बेहतरीन स्क्रिप्ट का वादा किया है, जिसमें उन्होंने अपनी उत्सुकता व्यक्त की है, बशर्ते कि इसमें राम चरण की रुचि हो। प्रशंसक लगातार राम चरण से इस फिल्म को साइन करने का अनुरोध कर रहे हैं क्योंकि उन्हें उम्मीद है कि यह एक क्लासिक फिल्म होगी। हालांकि, इस प्रोजेक्ट के बारे में राम चरण की ओर से कोई पुष्टि नहीं हुई है। कृष्णा ने लिखा, '' मैं तैयार हूं, जब भी राम चरण सर तैयार हो, गारू रेडी है। सुपर आइडिया और स्क्रिप्ट के साथ।'' आगे कृष्णा ने लिखा, ''यह उनकी (राम चरण) इच्छा पर निर्भर करता है।''
Vundi saaar .. am ready .. whenever sir RAMCHARAN garu is ready I am all my self .. THQ 🙏♥️ super idea n script also ready .. his WISH n time sir ji ❤️🙏 https://t.co/aP4RgmmAKA
इन दिनों राम चरण अपनी बुची बाबू सना के निर्देशन में बन रही बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आरसी 16' की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म का संगीत एआर रहमान ने दिया है। इसके अलावा राम चरण अपनी आगामी चर्चित फिल्म 'गेम चेंजर' में नजर आएंगे। इस फिल्म में राम के साथ कियारा आडवाणी की रोमांटिक जोड़ी नजर आएगी। यह फिल्म दिसंबर में रिलीज होगी।
विज्ञापन
5 of 5
राम चरण
- फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
राम चरण के प्रशंसक उनकी हर एक फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते हैं। बहरहाल, राम के प्रशंसकों को उनकी 'आरसी 16' और 'गैम चेंजर' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राम चरण कई और फिल्मों की स्क्रिप्ट लगातार पढ़ रहे हैं और जल्द ही कुछ और धमाकेदार फिल्म साइन कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।