{"_id":"673a0e18d4fc61500d0d265b","slug":"bhojpuri-actors-net-worth-pawan-singh-manoj-tiwari-khesari-lal-yadav-ravi-kishan-dinesh-lal-yadav-nirahua-2024-11-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhojpuri Actors Net Worth: कौन है भोजपुरी का सबसे अमीर सितारा? जानें किसने कमाई है कितनी दौलत","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Bhojpuri Actors Net Worth: कौन है भोजपुरी का सबसे अमीर सितारा? जानें किसने कमाई है कितनी दौलत
Sun, 17 Nov 2024 09:40 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Sun, 17 Nov 2024 09:40 PM IST
सार
Bhojpuri Actors Net Worth: भोजपुरी इंडस्ट्री के सितारें अपनी फिल्म के लिए लाखों की रकम वसूलते हैं। आज हम भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं के नेटवर्थ के बारे में जानेंगे।
विज्ञापन
भोजपुरी के सबसे अमीर सितारे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोजपुरी सिनेमा और उसके कलाकारों का बोलबाला बॉलीवुड से लेकर साउथ तक पहुंच चुका है। भोजपुरी के गीत यूट्यूब पर बड़े-बड़े रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं और बना रहे हैं। भोजपुरी सिनेमा की फिल्में भले ही कम बजट की बनती हो पर इसके अभिनेता फिल्म के लिए अच्छी-खासी रकम वसूलते हैं। आइए जानते हैं भोजपुरी सिनेमा की दुनिया के पांच सबसे अमीर अभिनेता कौन से हैं और उनकी नेटवर्थ कितनी है।
पवन सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
पवन सिंह
भोजपुरी इंडस्ट्री में अभिनेता पवन सिंह को ‘पॉवर स्टार’ के नाम से जाना जाता है। हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड फिल्म ‘स्त्री 2’ में ‘आई नहीं’ गीत में अपनी आवाज दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता की नेटवर्थ 41 करोड़ रुपये की बताई जाती है। कहा जाता है कि वह एक फिल्म के लिए 40 से 50 लाख की रकम वसूलते हैं। अभिनेता के पास कई महंगी और लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन भी है।
Kanguva Movie Collection Day 4: 'कंगुवा' का खेल लगभग खत्म, चार दिन में महज इतना कलेक्शन ही कर सकी फिल्म

मनोज तिवारी,
- फोटो : सोशल मीडिया
मनोज तिवारी
अभिनेता से नेता बने भोजपुरी के स्टार मनोज तिवारी अभिनय के बाद अब राजनीति में भी अपना दम-खम दिखा रहे हैं। वह एक अभिनेता के साथ बहुत अच्छे गायक भी हैं। आज भी उनके गाने सोशल मीडिया पर वायरल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 24 से 25 करोड़ रुपये है।

रवि किशन
- फोटो : इंस्टाग्राम@raodyness
रवि किशन
रवि किशन भोजपुरी इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम है। उन्होंने लंबे समय तक इंडस्ट्री में राज किया है। वह बॉलीवुड से लेकर दक्षिण भारतीय सिनेमा तक काम किया है। उनके नेट वर्थ की बात की जाए तो रिपोर्ट्स के मुताबिक यह 20 से 21 करोड़ रुपये है।

खेसारी लाल यादव-आकांक्षा पुरी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खेसारी लाल यादव
अभिनेता खेसारी लाल यादव के गाने यूट्यूब पर अक्सर रिकॉर्ड तोड़ते हुए नजर आते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह एक फिल्म के लिए 50 से 60 लाख रुपये लेते हैं और उनकी कुल संपत्ति 18 से 20 करोड़ रुपये बताई जाती है।